'काबिल' के पापा को कैसे मनाएंगे, ये है 'रईस' का इमोशनल जवाब

'काबिल' को 'रईस' से कम स्क्रीन्स मिलने के कारण राकेश रोशन काफी नाराज हैं. उनकी नाराजगी पर शाहरुख ने कुछ ये कहा है.

Advertisement
शाहरुख खान शाहरुख खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

बॉलीवुड में जब भी दो बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं तो फिल्मों के बिजनेस पर असर जरूर पड़ता है. ऐसा ही कुछ हुआ जनवरी में रिलीज हुई शाहरुख और रितिक की फिल्मों के साथ.


यह बात तो सबको पता है कि 'रईस' और 'काबिल' इस साल की सबसे बड़ी क्लैश है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 'काबिल' को 'रईस' से कम स्क्रीन्स मिले हैं, जिसके कारण राकेश रोशन काफी नाराज हो गए. एक इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने कहा कि अगर ये सब सही नहीं हुआ तो वो इस इंडस्ट्री को ही छोड़ देंगे.

Advertisement


जब शाहरुख खान से पूछा गया कि वह राकेश रोशन और खुद के बीच बढ़ गयी इन परेशानियों को कैसे ठीक करेंगे? तो उनका जवाब काफी इमोशनल था. उन्होनें कहा, 'मेरे पापा होते तो मैं उनसे बात करवा देता. लेकिन मेरे तो पापा ही नहीं हैं.'


वहीं दूसरी ओर रितिक का कहना था कि बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन उनकी दोस्ती के बीच में कभी नहीं आएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement