राजकुमार राव और श्रुति हसन जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'बहन होगी तेरी' का एक रोमांटिक गाना लखनऊ मेट्रो में शूट करते नजर आएंगे. दिल्ली की मेट्रो तो कई फिल्मों में नजर आ चुकी है और अब फिल्ममेकर्स की नजर इस खूबसूरत शहर की इस खासियत पर पड़ रही है.
फिल्म के प्रोड्यूसर अमूल विकास मोहन का कहना है कि 'बहन होगी तेरी' की कहानी पूरी तरह से लखनऊ पर आधारित है. लिहाजा हम इसमें लखनऊ की उन सभी खास चीजों को इसमें शामिल करना चाहते हैं जो 'नवाबों के शहर' की खासियत हैं.
फिल्म इस साल 26 मई को रिलीज होने वाली है. इसमें मुख्य किरदार में राजकुमार राव और श्रुति हसन हैं. साथ ही गौतम गुलाटी, गुलशन ग्रोवर और रंजीत भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म को अजय पन्नालाल डायरेक्ट कर रहे हैं.
मेधा चावला / सिद्धार्थ हुसैन