प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों सलमान खान स्टारर फिल्म भारत छोड़ दी थी. इसका कोई पुख्ता कारण तो सामने नहीं आया, लेकिन यही कहा गया कि उन्होंने अपनी एक हॉलीवुड फिल्म और बॉयफ्रेंड निक जोनस से शादी के कारण ऐसा किया है. इसके बाद माना गया कि सलमान और प्रियंका के बीच खटास आ गई है.
अब खबर है कि प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म पोस्टपोन हो गई है. दूसरी ओर सलमान की नाराजगी भी वे सहन नहीं कर पा रहीं. उन्होंने सलमान को खुश करने के लिए उनके बैनर की उस फिल्म की तारीफ का रास्ता चुना, जिससे वे अपने जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च कर रहे हैं. दूसरी ओर सलमान खान यह साफ कह चुके हैं कि प्रियंका ने उनसे सच छिपाया इसीलिए यह सब हुआ.
बता दें, फिल्म भारत के जरिए सलमान-प्रियंका करीब एक दशक बाद साथ काम करने जा रहे थे. लेकिन प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर लिया. प्रियंका के प्रोजेक्ट छोड़ने की जानकारी अली अब्बास जफर ने ट्वीट कर दी थी.
उन्होंने लिखा था, "हां, प्रियंका चोपड़ा अब 'भारत' का हिस्सा नहीं हैं. उनके ऐसा करने की वजह काफी स्पेशल है. प्रियंका ने हमें अपना फैसला बहुत कम समय में बताया है और हम उनके लिए काफी खुश हैं. 'टीम भारत' प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और उनके लिए खुशियों की दुआ करते हैं.''
महेन्द्र गुप्ता