प्रियंका चोपड़ा की चौथी मराठी फिल्म का ऐलान, ऐसी है कहानी

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चौथी मराठी फिल्म का ऐलान किया है. इसका नाम 'पाणी' है. जो कि सच्ची कहानी पर आधारित है.

Advertisement
प्रियंका चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी चौथी मराठी फिल्म का ऐलान किया है. इसका नाम 'पाणी' है. टॉपिकल मुद्दे पर बनने जा रही ये फिल्म वास्तविक कहानी पर आधारित है.

एक्ट्रेस ने कहा, मैंने इसी सोच के साथ पर्पल पेबल पिक्चर्स को शुरू किया था. ताकि इसके बैनर तले अच्छी कहानियों और नई प्रतिभा को मंच दिया जा सके. फिल्म 'पाणी' खास है क्योंकि यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है और इसमें एक सामयिक मुद्दे को उठाया गया है.

Advertisement

प्रियंका ने एक ब्लू मोशन पोस्टर साझा करते हुए लिखा, हमारी चौथी मराठी फिल्म 'पाणी' की शूटिंग जल्द शुरू होगी. आदिनाथ कोठारे द्वारा निर्देशित ये फिल्म एक प्रेरणादायी कहानी है.

बता दें, प्रियंका इससे पहले तीन मराठी फिल्मों (वेंटिलेटर, 'काय रे रास्कला' और 'फायरब्रांड) का निर्माण कर चुकी हैं. उनकी फिल्म वेंटिलेटर को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे.

हाल ही में खबर आई कि प्रियंका चोपड़ा के शो क्वांटिको का प्रसारण बंद कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वांटिको-3 इस शो का आखिरी सीजन होगा. शूटिंग खत्म होने के बाद एक्ट्रेस सलमान के अपोजिट फिल्म भारत में काम शुरू करेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »