27 साल बाद संजय दत्त और पूजा भट्ट की दिखेगी जोड़ी, महेश भट्ट बनाएंगे सड़क-2

महेश भट्ट 1991 की हिट फिल्म सड़क का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. इसके सीक्वल में 27 साल बाद पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी.

Advertisement
पूजा भट्ट और संजय दत्त पूजा भट्ट और संजय दत्त

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:58 PM IST

बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट 1991 की हिट फिल्म सड़क का सीक्वल बनाने जा रहे हैं. इसके सीक्वल में 27 साल बाद पूजा भट्ट और संजय दत्त की जोड़ी दर्शकों को देखने को मिलेगी. हालांकि फिल्म के लिए नई स्टारकास्ट के नाम भी तय किए जा रहे हैं.

महेश भट्ट सड़क-2 की स्क्रिप्टिंग और प्रोडक्शन में शामिल होंगे. इसके डायरेक्शन का फिलहाल उनका कोई प्लान नहीं है. इसे अगले साल 31 अगस्त को रिलीज करने की तैयारी है.

Advertisement

जब से इस फिल्म का सीक्वल अनाउंस हुआ है पूजा की खुशी का ठिकाना नहीं है. हाल ही में पूजा भट्ट ने संजय और महेश भट्ट की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. एक इंटरव्यू में पूजा ने फिल्म के बारे में कहा, सड़क-2 के हर फ्रेम में संजय दत्त होने वाले हैं. हालांकि मेरा किरदार थोड़ा अलग है. यह फिल्म शुरू से लेकर आखिर तक संजू की फिल्म होगी.

हालांकि फिल्म के लिए युवा किरदारों की भी तलाश की जा रही है. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि डैड की फिल्म में आलिया भी होंगी. तो फिलहाल ऐसा नहीं होने जा रहा है. महेश भट्ट का सड़क-2 में आलिया को कास्ट करने का कोई इरादा नहीं है. लेकिन पूजा भट्ट इसमें अब तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आएंगी.

Advertisement

मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में महेश भट्ट ने कहा, जब हमने पहली सड़क बनाई थी तब संजय 32 साल के थे और अब वह 54 साल के रवि हो चुके हैं. सड़क में एक इमोशनल कनेक्शन था जिसे हम बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं. इतने सालों बाद इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल में संजय को देखना मजेदार होगा. वह पिछले तीन महीने से इस फिल्म पर काम कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »