पूजा भट्ट ने क्यों कहा- आलिया नहीं मैं सिर्फ अपनी पर्सनल लाइफ की जवाबदार

रणबीर और आलिया भट्ट के र‍िलेशन पर आल‍िया की बहन पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ी.

Advertisement
रणबीर अाल‍िया- पूजा भट्ट रणबीर अाल‍िया- पूजा भट्ट

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2018,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

रणबीर और आलिया भट्ट की नजदीकियों की खबरें इन दिनों जोरों पर हैं. रणबीर ने जहां खुद ही सबके सामने इस रिश्ते को शुरुआती स्टेज में बताया है. वहीं आलिया ने भी एक इंटरव्यू में रणबीर के सवाल पर कुछ नहीं कह कर सब जाहिर कर दिया. आलिया पहले भी कई बार यह जाहिर कर चुकी हैं कि वह रणबीर को कितना पसंद करती हैं. हाल ही में दोनों के र‍िलेशन पर आल‍िया की बहन पूजा भट्ट ने चुप्पी तोड़ी.

Advertisement

पूजा ने इंटरव्यू के दौरान आल‍िया के अफेयर पर संजीदगी से जवाब दिया. उन्होंने कहा कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर जवाब दे सकती हूं, आल‍िया की नहीं. आल‍िया को पूरी आजादी है जिंदगी जीने की, वो बहुत समझदार है. उसे मालूम है अफवाहों को कैसे हैंडल करना है. आख‍िरकार वो भट्ट कैंप का पार्ट है. वो यंग है, अच्छा होगा वो अपनी जिंदगी ज‍िये.

हाल ही में एक इंटरव्यू में पूजा ने आल‍िया के काम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं जब उसका काम देखती हूं तो मुझे प्रेरणा मिलती है. वो बेहतरीन एक्ट्रेस है.

वैसे पूजा भट्ट भले ही आल‍िया के र‍िलेशन पर सीधा जवाब देने से बच रही हों लेकिन रणबीर-आल‍िया अपने र‍िलेशन को कई मौकों पर जाह‍िर कर चुके हैं. हाल ही में आल‍िया कपूर पर‍िवार के साथ फैमिली डिनर पर गईं थी. इस ड‍िनर में रणबीर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और समायरा भी मौजूद थी. रणबीर की भांजी के साथ आलिया की केम‍िस्ट्री भी चर्चा में रही. जल्द ही रणबीर और आलिया के अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन भी फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »