जॉन अब्राहम और डायना पेंटी के अभिनय से सजी फिल्म परमाणु सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कमाई को दूसरी फिल्मों से कोई खास दिक्कत नहीं हो रही लेकिन आईपीएल टूर्नामेंट के कारण इसकी कमाई पर असर साफतौर पर देखा जा सकता है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आकड़े शेयर किए हैं. इसके अलावा फिल्म राजी की कमाई का लेखा-जोखा भी उन्होंने पेश किया है.
तरण ने अपने ऑफीशियल ट्विटर पेज पर फिल्म की कमाई के बारे में बात करते हुए बताया कि पहले दिन के मुकाबले फिल्म की दूसरे दिन की कमाई में 58.51 % का इजाफा हुआ है. तरण ने साथ में यह भी कहा है कि फिल्म के कलेक्शन पर आज आईपीएल फाइनल की वजह से असर पड़ सकता है. पर अगर फिल्म ने सोमवार को अच्छी कमाई की तो वो आईपीएल के कारण हुई कम कमाई की भरपाई कर सकती है.
तरण के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को 4.82 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकी शनिवार को इसकी कमाई 7.64 करोड़ रही. फिल्म को कुल 1935 स्क्रीन में रिलीज किया गया है. दो दिनों में इसकी कुल कमाई 12.46 करोड़ हो चुकी है.
इसके अलावा तरण के ट्वीट के मुताबिक अगर फिल्म राजी की बात करें तो फिल्म ने अभी भी अपना मोमेंटम नहीं खोया है. साथ ही तरण ने ये भी अनुमान लगाया है कि फिल्म रविवार 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लेगी और ऐसा करने वाली साल की पांचवी फिल्म बन जाएगी.
बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार राजी ने 2.25 करोड़ कमाए वहीं शनिवार को फिल्म की कमाई 4.20 करोड़ रही. इस हिसाब से फिल्म की अब तक की कुल कमाई 98.08 करोड़ हो गई है.
बता दें कि राजी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली आलिया की तीसरी फिल्म बन जाएगी. इसके पहले साल 2014 में फिल्म 2 सेटेट्स और साल 2017 में फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां आलिया की दो ऐसी फिल्में हैं जो 100 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी हैं.
हंसा कोरंगा