प्रियंका चोपड़ा की शादी के बीच पर‍िणीति के अफेयर की चर्चा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी की रस्में मुंबई में शुरू हो गई हैं. सोमवार रात प्र‍ियंका ने फैमिली के ल‍िए ड‍िनर पार्टी रखी थी. इस पार्टी में पर‍िण‍ीती चोपड़ा और आल‍िया भट्ट ने श‍िरकत की.

Advertisement
पर‍िणीति चोपड़ा पर‍िणीति चोपड़ा

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:33 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी की रस्में मुंबई में शुरू हो गई हैं. सोमवार रात प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस, उनके भाई जो. जोनस, सोफी टर्नर मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखे गए. इस पार्टी में पर‍िणीत‍ि और आल‍िया भट्ट भी पहुंचे.  

पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रही हैं. लेकिन पार्टी से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि प्रियंका के मिंगल होने के साथ ही पर‍िण‍ीति के अफेयर की खबर चर्चा में है. र‍िपार्ट्स के मुताब‍िक परिणीति चोपड़ा इन द‍िनों करण जौहर के असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं. परिणीति चोपड़ा और चरित देसाई ड्रीम टीम टूर के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे.

Advertisement

बता दें बीते द‍िनों पर‍िणीत‍ि चोपड़ा अपनी स‍िस्टर प्र‍ियंका चोपड़ा की प्री वेड‍िंग पार्टी में चर‍ित देसाई के साथ नजर आई थी. इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स भी पहुंचे. वैसे इस दौरान चोपड़ा परिवार प्र‍ियंका की शादी की तैयारी में व्यस्त चल रहा है. शादी की रस्में जोधपुर के शाही भवन में होने वाली हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »