बंद हुआ स्वयंवर शो, पारस छाबड़ा को मिली पार्टनर, बिना दूल्हे के बाहर आईं शहनाज गिल

पारस छाबड़ा-शहनाज गिल के स्वयंवर शो को शुरुआत से ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन शो इस तरीके से अचानक बंद हो जाएगा, ये किसी ने सोचा नहीं था.

Advertisement
शहनाज गिल-पारस छाबड़ा शहनाज गिल-पारस छाबड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

कोरोना वायरस की वजह से कलर्स के स्वंयवर शो मुझसे शादी करोगे को आनन फानन में ऑफएयर किया गया. शो पहले 27 मार्च को बंद होना था. लेकिन टीवी प्रोड्यूसर्स की मीटिंग के बाद सभी शोज की शूटिंग 19 से 31 मार्च तक बंद करने का फैसला लिया गया. जिसके बाद मुझसे शादी करोगे को मेकर्स ने फटाफट रैप करने की कोशिश की.

Advertisement
स्वयंवर शो के फिनाले में क्या हुआ?

पारस छाबड़ा-शहनाज गिल के स्वयंवर शो के फिनाले एपिसोड में क्या होगा, इसकी जानकारी सामने आई है. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, फिनाले के दिन शहनाज गिल को कोई दूल्हा नहीं मिला. शो में उनके लिए तेहरान, बलराज और मयूर मौजूद थे. लेकिन शहनाज ने तीनों ही लड़कों को कैंसल करते हुए कहा कि उनका दिल अभी भी सिद्धार्थ शुक्ला के लिए धड़कता है.

बात करें पारस छाबड़ा की तो, पारस ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में आईं आंचल खुराना को सलेक्ट किया. शो में उनके लिए अंकिता श्रीवास्तव, हिना पांचाल, शिवानी झा, नवदीश कौर, संजना गलरानी मौजूद थे. लेकिन पारस को सभी लड़कियों के मुकाबले आंचल खुराना का बेबाक अंदाज पसंद आया. पारस की नवदीश कौर से भी अच्छी पटती है. लेकिन फिनाले में पारस ने आंचल को चुना.

Advertisement

इसके अलावा मुझसे शादी करोगे से एक और कपल निकला है. वो हैं बलराज और अंकिता श्रीवास्तव. शो में दोनों की स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग दिखी है. रिपोर्ट के अनुसार, बलराज अंकिता ने एक-दूसरे के लिए अपनी फीलिंग्स को कबूला. इसके बाद वे दोनों शो से बतौर कपल बाहर निकले. बता दें, इस स्वयंवर शो को शुरुआत से ट्रोल किया जा रहा था. लेकिन शो इस तरीके से अचानक बंद हो जाएगा, ये किसी ने सोचा नहीं था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »