'कुंग फू पांडा 3' ने बॉक्स ऑफिस पर की बेहतरीन कमाई

फिल्म 'कुंग फू पांडा 3' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. यह फिल्म भारत में अब तक सर्वाध‍िक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बताई जा रही है.

Advertisement
फिल्म 'कुग फू पांडा' फिल्म 'कुग फू पांडा'

दीपिका शर्मा / IANS

  • नई दिल्ली,
  • 05 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

लोकप्रिय कंप्यूटर एनिमेटेड फिल्म 'कुंग फू पांडा 3' को भारत में अपने शुरुआती वीकएंड में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है. फिल्म ने मात्र तीन दिनों में 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. यह भारत में अब तक सर्वाधिक कमाई करने वाली एनिमेटेड फिल्म बताई गई है.

का निर्देशन जेनिफर युह नेल्सन और एलेसांद्रो करलोनी ने किया है. इसके संवाद जैक ब्लैक, एंजेलिना जोली और जैकी चैन जैसे सितारों ने बोले हैं.

Advertisement

एक बयान के मुताबिक, भारत में एक अप्रैल रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने पहले दिन यानी शुक्रवार को 2.1 करोड़ रुपये और शनिवार को 3.4 करोड़ रुपये और रविवार को 4.6 करोड़ रुपये कमाए यानी कुल मिलाकर 10.1 करोड़ रुपये की कमाई की है.

फॉक्स स्टार स्टूडियो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) विजय सिंह ने कहा, 'हमने जब फिल्म देखी तो हमें पता था कि फिल्म को न केवल बच्चे बल्कि बड़े लोग भी पसंद करेंगे. हम उत्साहित हैं कि का भारत में पहला सप्ताहांत किसी एनिमेटेड फिल्म के सप्ताहांत की तुलना में सबसे जबर्दस्त रहा है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »