डोनाल्‍ड ट्रम्‍प से मिलीं किम करदाश‍ियां, तस्‍वीर का ऐसे उड़ा मजाक

किम करदाश‍ियां ने अमेरिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प से मुलाकात की. इस मुलाकात की तस्‍वीर को काफी ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement
किम करदाश‍ियां और डोनाल्‍ड ट्रम्‍प किम करदाश‍ियां और डोनाल्‍ड ट्रम्‍प

महेन्द्र गुप्ता

  • नई द‍िल्‍ली,
  • 31 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:03 PM IST

रियलिटी टीवी स्‍टार और सोशलिस्‍ट किम करदाश‍ियां ने अमेरिकन राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्‍प से व्‍हाइट हाउस में मुलाकात की. ट्रम्‍प ने टि्वटर पर इस मुलाकात की तस्‍वीर को शेयर किया है, जिसे काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

राष्‍ट्रपति से मिलकर किम तो खुश हुईं ही, ट्रम्‍प ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है, "आज किम से शानदार मुलाकात हुई. जेल सुधार और सजा पर बातचीत हुई." बता दें कि किम ने राष्‍ट्रपति से 63 साल की अलाइस जॉन्‍सन को माफी दिए जाने की गुहार लगाई. अलाइस ड्रग्‍स से जुड़े अपराध के चलते पिछले दो दशक से जेल में हैं. वे पेरोल पर रिहा नहीं हो पा रही हैं.

Advertisement

ट्रम्‍प और किम की इस मुलाकात का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ा. एक यूजर ने लिखा कि तस्‍वीर में ट्रम्‍प के पीछे खड़ी किम कुछ इस तरह लग रही हैं जैसे सेक्रेटी हों या नौकरानी. एक यूजर ने लिखा है कि जब बिजनेसमैन राष्‍ट्रपति होंगे तो मॉडल का कंसल्‍टेंट होना जायज है.

जोना नाम की एक यूजर ने लिखा है कि दो रियलिटी पीपुल कैसे जेल सुधार पर बात कर सकते हैं, ये क्‍या हो रहा है? ट्रम्‍प और किम की इस मुलाकात का फोटोशॉप्‍ड तस्‍वीरों के जरिए भी मजाक उड़ा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »