कटरीना को एक्ट्रेस की सलाह, 'जिम जाना छोड़कर, लड़कों पर फोकस करो'

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस आपस में दोस्त नहीं बन सकती हैं. इस धारणा को हाल ही में दीपिका और आलिया की दोस्ती ने बदल दिया है.

Advertisement
कटरीना कटरीना

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 8:54 AM IST

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस आपस में दोस्त नहीं बन सकती हैं. इस धारणा को हाल ही में दीपिका और आलिया की दोस्ती ने बदल दिया है. दोनों कई पार्टी और इवेंट पर साथ देखें जाते हैं. कई बार कटरीना अपनी बेस्ट फ्रेंड आलिया को जिम में वर्कआउट करने के खास टिप्स भी देती हैं.

हाल ही कटरीना और आलिया का दोस्ताना नेहा धूपिया के शो BFFs with vogueIndia में दिखाई दिया. नेहा ने दोनों से उनकी लव लाइफ पर सवाल किए तो आलिया ने कटरीना को सलाह दी की जिम में पसीने बहाना छोड़, लड़कों पर फोकस करना शुरू करो. वहीं कटरीना ने जवाब दिया कि मैं तो इंतजार कर रही हूं कि पहले आलिया शादी करे. उसके बाद ही मैं अपनी शादी के बारे में सोच सकती हूं.  

Advertisement

बता दें पिछले दिनों कटरीना से आलिया की सक्सेस पर सवाल किए गए थे. इस पर उन्होंने कहा था कि आलिया जो काम कर रही है, मुझे उस पर गर्व है. जल्द ही कटरीना ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में नजर आएंगी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement