2020 से परेशान हुईं करीना कपूर खान? बोलीं- 2021 का है इंतजार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जताया है कि वह साल 2020 से किस हद तक परेशान हो चुकी हैं.

Advertisement
करीना कपूर खान करीना कपूर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

साल 2020 में न सिर्फ तमाम दिग्गज बॉलीवुड सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया बल्कि कोरोना वायरस के चलते पहली बार ऐसा हुआ जब भारत में सिनेमाघर इतने लंबे वक्त के लिए बंद कर दिए गए. इसके साथ ही फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग भी रोक दी गई जिससे न सिर्फ एक्टर्स को नुकसान हुआ बल्कि मेकर्स के भी बिजनेस को बट्टा लगा.

Advertisement

साल 2020 को लेकर सोशल मीडिया पर भी बेहिसाब मीम्स और जोक्स बने हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए जताया है कि वह साल 2020 से किस हद तक परेशान हो चुकी हैं. करीना कपूर खान ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह यलो हाफ जैकेट और ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं.

तस्वीर में करीना बहुत मायूस सी बैठी हुई हैं और कहीं खयालों में खोई हुई हैं. तस्वीर के कैप्शन में करीना ने लिखा, "इंतजार कर रही हूं साल 2021 का." करीना की इस तस्वीर पर तमाम लोगों ने हंसने वाले इमोजी बनाए हैं और उनकी बात से इत्तेफाक रखते हुए अपने इमोशन्स कमेंट बॉक्स में लिखे हैं.

लाल सिंह चड्ढा में आएंगी नजर

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ काम करती नजर आएंगी. हालांकि फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है और ये दोबारा कब शुरू होगी ये देखना होगा. फिल्म की शूटिंग पंजाब में चल रही थी जब कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement