वीरे दी वेडिंग पाकिस्तान में बैन, डायलॉग्स को बताया आपत्त‍िजनक

फिल्म वीरे दी वेडिंग पाकिस्‍तान में बैन हो गई है. करीना कपूर और सोनम कपूर की ये फिल्म एक जून को रिलीज होगी.

Advertisement
 वीरे दी वेडिंग वीरे दी वेडिंग

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2018,
  • अपडेटेड 11:29 PM IST

करीना कपूर और सोनम कपूर की एक जून को रिलीज होने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग पाकिस्‍तान में बैन हो गई है. पाकिस्‍तान के सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्‍म सेन्सर (CBFC) ने यह फैसला लिया है.

पाकिस्तान के सेन्सर बोर्ड का कहना है कि फिल्‍म में अभद्र भाषा और आपत्तिजनक बोल्ड डायलॉग का प्रयोग किया गया है. इस कारण से इसे बैन किया जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के किसी सदस्य ने बैन के फैसले पर आपत्त‍ि नहीं जताई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब फिल्‍म के डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स ने फिल्‍म का कंटेंट देखा तो उन्‍होंने फिल्‍म रिलीज करने का अपना आवेदन  वापस ले लि‍या.

Advertisement

वीरे दी वेडिंग को शशांक घोष ने निर्देशि‍त किया है. फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं.

करीना और सोनम इस फिल्म के बचाव में बोल चुकी हैं. उनका कहना है कि फिल्म में वही सब दिखाया गया है, जो हमारी निजी जिंदगी में होता है. बकौल करीना, लोगों ने ट्रेलर की सराहना की है, क्योंकि फिल्म की भाषा बहुत अलग है.  यह एक प्रगतिशील फिल्म है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »