कपिल शर्मा ने श्री श्री रविशंकर से पूछा- बाबा क्यों नहीं करते विवाह? मिला ये जवाब

कपिल शर्मा ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से पूछा कि बाबा लोग गृहस्थ जीवन में क्यों नहीं आते हैं क्या उन्हें भी पत्नियों के तर्क से डर लगता है तो जवाब में उन्होंने कहा कि चार तरह के लोग होते हैं तो सन्यासी जीवन में प्रवेश करते हैं.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2020,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

लॉकडाउन के दौरान सभी सेलेब्स या तो परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं या फिर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स से जुड़े हुए हैं. कॉमेडी किंग कपिल शर्मा भी सोशल मीडिया का इन दिनों जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं. कपिल शर्मा ने गुरुवार को आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ ट्विटर पर एक लाइव चैट की. Herat to Heart नाम के इस लाइव चैट सेशन में कपिल ने श्री श्री रविशंकर से कई गंभीर तो कई मजेदार सवाल किए.

Advertisement

सवालों की इस कड़ी का सबसे मजेदार हिस्सा वो था जब कपिल शर्मा ने रविशंकर से शादीशुदा जिंदगी से जुड़े सवाल पूछने शुरू कर दिए. कपिल से सीधे और सपाट अंदाज में उनसे पूछा कि बाबा लोग शादी क्यों नहीं करते हैं? क्या उन्हें भी पत्नियों के तर्क से डर लगता है? वो तरीका क्या है जिससे पत्नियां हमेशा पति की तारीफ करें? कपिल ने एक के बाद एक ऐसे तमाम सवाल श्री श्री रविशंकर से पूछे और आध्यात्मिक गुरु ने बहुत संतुलित अंदाज में उनके जवाब दिए.

कपिल शर्मा ने रविशंकर से पूछा कि बाबा लोग गृहस्थ जीवन में क्यों नहीं आते हैं क्या उन्हें भी पत्नियों के तर्क से डर लगता है तो जवाब में उन्होंने कहा कि चार तरह के लोग होते हैं तो सन्यासी जीवन में प्रवेश करते हैं. एक तो वो जो बहुत दुखी होते हैं. दूसरे वो जो जिज्ञासु होते हैं जिनमें चीजों को जानने की प्रबल इच्छा होती है. तीसरे जो ज्ञानी हैं और चौथे वो जिन्हें जीवन में उनके मतलब की कोई चीज चाहिए. कपिल शर्मा इस जवाब से काफी संतुष्ट नजर आए.

Advertisement

पूरी दुनिया परिवार बन जाती है

रविशंकर ने कहा कि गृहस्थ जीवन भोगने वाले के लिए उसका परिवार ही सबकुछ होता है और जो सन्यासी वो होता है जिसके लिए पूरी दुनिया एक परिवार हो जाती है. कपिल शर्मा ने इसी लाइव सेशन में रविशंकर के साथ बातचीत में बताया कि शादी के बाद उनके जीवन में बहुत से बदलाव आए हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें गुस्सा आना कम हो गया है. कपिल ने कहा कि शादी से पहले वह बहुत गुस्सा करते थे लेकिन अब उनकी पत्नी गुस्सा करती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »