विकास बहल की पत्नी से कंगना ने पूछा- आप इतने पव‍ित्र पति को क्यों छोड़ रही हैं?

विकास बहल की पत्नी ने उठाए कंगना पर सवाल, जवाब में जमकर बरसीं कंगना.

Advertisement
कंगना रनोट कंगना रनोट

महेन्द्र गुप्ता / शिवांगी ठाकुर

  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 8:37 AM IST

फिल्मकार विकास बहल पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके बाद उनसे अलग हुईं उनकी पत्नी ऋचा दुबे उनके बचाव में आ गई हैं. उन्होंने कंगना रनौत पर भी सवाल उठाए, जिन्होंने विकास पर लगे आरोपों का समर्थन किया था.

कंगना ने विकास के कमेंट और हरकतों को लेकर सवाल खड़े किए थे. साथ ही अपनी आपबीती भी सुनाई. इसके बाद विकास की पत्नी ऋचा दुबे ने कंगना पर हमला बोला है. उन्होंने कंगना से सवाल किया कि यदि उनके पति इतने बुरे हैं तो वे लंबे समय तक उनसे दोस्ती क्यों निभाती रहीं.

Advertisement

कंगना ने भी विकास बहल की पत्नी के सवालों का जवाब देने में देरी नहीं की. उन्होंने तत्काल रिएक्ट करते हुए कहा- पूर्व पति को बचाती एक और पूर्व पत्नी. मेरा उनसे एक ही सवाल है कि पवित्रता के मामले में हजारों पतियों में पहले नंबर पर आने वाले पति को वे क्यों छोड़ रही हैं. ये बकवास न करें कि हमारा मित्रतापूर्ण तरीके से तलाक हुआ और हम एक परिवार हैं. इसलिए हमारे काम के माहौल को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें और सुनिश्च‍ित करें कि ऐसे लोग और जिंदगियों को खराब न करें."

बता दें कि ऋचा ने कंगना से पूछा था- नवंबर 2015 में मधु मंटेना और मसाबा गुप्ता की शादी में कंगना ने विकास के साथ आइटम नंबर किया था. यदि विकास बुरे आदमी थे तो क्यों डांस किया.

Advertisement

ऋचा ने लिखा है कि विकास और कंगना के बीच में फ्रेंडली मैसेज होते रहते थे तो क्‍या मीडिया में अपनी इमेज बनाने के लिए उन्‍होंने ये सब दरकिनार कर द‍िया था. यदि कंगना को व‍िकास की बातें सही नहीं लगती थी, तो उन्‍होंने कभी इस बारे में खुलकर क्‍यों नहीं बताया. वह तो बहुत कामयाब थीं और उन पर तो कोई दबाव नहीं था तो फिर वे चुप क्‍यों थीं.

क्या है मामला?

2015 में 'बॉम्बे वेलवेट' के प्रमोशनल टूर के दौरान क्रू में शामिल फैंटम फिल्म्स की एक महिला ने विकास पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. इसके बाद विकास के दोस्त बिजनेस पार्टनर आदि ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

पर लगे आरोपों के बाद उनके करीबी रहे लोग साथ छोड़ रहे हैं. अनुराग कश्यप के बाद विक्रम मोटवानी ने भी पूरे मामले में विकास की आलोचना करते हुए उनसे पल्ला झाड़ लिया है. प‍िंकव‍िला की एक र‍िपोर्ट के मुताबिक, व‍िकास को एक वेब सीरीज से भी बाहर कर द‍िया गया है. वेब सीरीज का निर्माण अमेजन प्राइम के लिए तय था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »