फिल्म 'काय पो चे' एक्टर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा, IPL में चमकेगा बल्ला?

बॉलीवुड फिल्म काई पो चे में बतौर चाइल्ड आर्ट‍िस्ट काम कर चुके दिग्विजय देशमुख अब इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की टीम में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे.

Advertisement
काई पो चे फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्ट‍िस्ट दिग्व‍िजय सिंह काई पो चे फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्ट‍िस्ट दिग्व‍िजय सिंह

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 23 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

बॉलीवुड फिल्म काई पो चे में बतौर चाइल्ड आर्ट‍िस्ट काम कर चुके दिग्विजय देशमुख अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 की टीम में क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. इस बार आईपीएल ऑक्शन में दिग्व‍िजय को मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेलने के लिए चुना गया है.

21 साल के दिग्व‍िजय आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेलेंगे. इससे पहले वे महाराष्ट्र के लिए के सात मैच खेल चुके हैं. दिग्व‍िजय की बोली 20 लाख रुपये बेस प्राइस पर लगाई गई. वे राइट-हैंड बैट्समैन हैं और राइट-आर्म फास्ट मीडियम बोलर. क्रिकेट स्कोर्स की बात करें तो दिग्व‍िजय ने अब तक कुल 104 रन और 15 विकेट लिए हैं.

Advertisement

इन एक्टर्स के साथ कर चुके हैं काम

उन्होंने 2013 में सुशांत सिंह राजपूत, और अमित साध स्टारर काई पो चे में देखा गया था. इस फिल्म में उन्होंने अली का रोल प्ले किया था. फिल्म में भी वे एक युवा क्रिकेटर का किरदार निभाते हैं जो देश के लिए खेलने के सपने देखता है. अब आईपीएल में सिलेक्शन के बाद वे सच में एक कदम अपने सपनों के नजदीक आ गए हैं.  

दिग्व‍िजय का जन्म महाराष्ट्र के बीड जिले में हुआ है. उन्होंने पिछले सीजन में के खि‍लाफ स्टेट लेवल पर खेला था जिसमें उन्होंने 61 रन और 6 विकेट लिए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »