लखनऊ के महानगर चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात सिपाही संदीप यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बुजुर्ग की जान बचाने की कोशिश की. बाजार से पत्नी के साथ लौट रहे 60 वर्षीय अनिल अचानक सीने में दर्द होने के बाद सड़क पर गिर पड़े. सिपाही ने तुरंत उन्हें सीपीआर देना शुरू किया. कुछ देर बाद बुजुर्ग के शरीर में हलचल दिखाई दी. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया.