बॉलीवुड के बादशाह 'किशोर दा' के जन्मदिन पर जानें कुछ खास बातें

आज(4 अगस्त) सिंगिंग और अदाकारी की दुनिया के बेताज बादशाह 'किशोर कुमार' का जन्मदिन है. एक्टर सिंगर राइटर, स्क्रिप्ट एंड स्क्रीन प्ले राइटर, कंपोजर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर ये सारी खूबियां किशोर कुमार की थी.

Advertisement
Kishore Kumar Kishore Kumar

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

आज(4 अगस्त) सिंगिंग और अदाकारी की दुनिया के बेताज बादशाह 'किशोर कुमार' का जन्मदिन है. एक्टर सिंगर राइटर, स्क्रिप्ट एंड स्क्रीन प्ले राइटर, कंपोजर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर ये सारी खूबियां किशोर कुमार की थी.

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना की 91 फिल्मों में आवाज देने वाले किशोर दा के बारे में आइए जानते हैं कुछ खास बातें:

1. का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा नामक स्थान पर हुआ था.

Advertisement

2. किशोर कुमार का असली नाम 'आभास कुमार गांगुली' था.

3. मशहूर अभिनेता अशोक कुमार और अनूप कुमार के छोटे भाई थे.

4. किशोर कुमार ने 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन के लिए कई गीत गाए थे लेकिन 80 के दशक के मध्य में जब अमिताभ बच्चन ने किशोर कुमार के द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म में काम करने से मना कर दिया तब किशोर कुमार ने भी अमिताभ के लिए गाना छोड़ दिया था.

5. किशोर कुमार लीड सिंगिंग से पहले 'बॉम्बे टॉकीज' के लिए एक कोरस सिंगर हुआ करते थे.

6. किशोर कुमार की काफी फेमस थी जिसकी प्रेरणा उन्होंने अपने भाई अनूप कुमार के ऑस्ट्रियन रिकार्ड्स से ली थी.

7. ने अपने दोनों भाइयों और अनूप कुमार के साथ 1958 में रिलीज हुई फिल्म 'चलती का नाम गाडी' में काम किया था.

Advertisement

8. किशोर कुमार ने 1985 की फिल्म 'जमाना' में दोनों लीड एक्टर्स राजेश खन्ना और ऋषि कपूर के लिए सोलो गाने गाए थे और जब बात डुएट सॉन्ग की हुई तो किशोर कुमार ने सिर्फ राजेश खन्ना को आवाज देने की बात की थी जिसकी वजह से ऋषि कपूर के लिए शैलेन्द्र सिंह और मोहम्मद अजीज ने आवाज दी.

9. आम तौर पर लोगों के घर के गेट पर 'कुत्तों से सावधान' का बोर्ड लगा होता है लेकिन किशोर कुमार ने अपने मुंबई के वार्डन रोड वाले घर के गेट पर 'किशोर से सावधान' का बोर्ड लगाया था. एक बार प्रोड्यूसर एच एस रवैल, किशोर कुमार के घर उनसे लिए हुए पैसे लौटाने गए तो किशोर कुमार ने पैसे ले लिए फिर जब रवैल साब ने हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तो किशोर कुमार ने उनका हाथ मुंह में दबोच कर कहा की 'क्या आपने घर के बाहर लगा बोर्ड नहीं पढ़ा?'.

10. 1970 से 1987 के बीच सबसे महंगे गायक हुआ करते थे. किशोर कुमार ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, जीतेन्द्र जैसे बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के लिए आवाज दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »