रितिक की फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' की शूटिंग पूरी, 12 अगस्त को होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की आने वाली फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' 12 अगस्त को रिलीज होगी. यह बात खुद रितिक ने ट्विटर पर फोटो शेयर करके बताई.

Advertisement
रितिक रोशन रितिक रोशन

स्वाति गुप्ता / IANS

  • मुंबई,
  • 09 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन की आने वाली फिल्म 'मोहन जोदाड़ो' की शूटिंग पूरी हो गई है. यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी. 42 साल के एक्टर रितिक ने आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान ट्विटर पर किया.

रितिक ने ट्वीट किया, ' की कसौटी परखने वाली एक ऐसा सफर जिस पर आपको जरूर गर्व होगा. पूजा हेगड़े के साथ मोहन जोदाड़ो की शूटिंग खत्म हुई.'

Advertisement

रितिक ने एक तस्वीर भी पोस्ट की जिसमें वह का क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके पीछे इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष ग्वारिकर  फिल्मकार भी दिखाई दे रहे हैं.

इस फिल्म में रितिक रोशन डेब्यू एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. यह फिल्म के उस दौर की झलक दिखाएगी जब धीरे-धीरे सामाजिक व्यवस्था की शुरुआत हुई थी.

रितिक इससे पहले आशुतोष के साथ ' फिल्म में भी काम कर चुके हैं. फिल्म में रितिक और पूजा के अलावा एक्टर कबीर बेदी भी अहम रोल में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग भुज और गुजरात में हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement