बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार हुई फुकरे रिटर्न्‍स

मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म फुकरे रिटर्न्‍स का बॉक्‍स ऑफिस का कलेक्‍शन लगातार बढ़ता रहा है. फिल्‍म दूसरे सप्‍ताह में भी अच्‍छी कमाई कर रही है. फुकरे रिटर्न्‍स ने वर्ल्‍डवाइल्‍ड 100 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का कलेक्‍शन कर लिया है.

Advertisement
फुकरे रिटर्न्‍स फुकरे रिटर्न्‍स

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म फुकरे रिटर्न्‍स का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्‍म दूसरे सप्‍ताह में भी अच्‍छी कमाई कर रही है. फुकरे रिटर्न्‍स ने वर्ल्‍डवाइल्‍ड 100 करोड़ रुपए से ज्‍यादा का कलेक्‍शन कर लिया है.

रिचा चड्ढा, अली फजल, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और मंजोत सिंह स्‍टारर इस फिल्‍म ने दर्शकों को पिछले पार्ट फुकरे की तरह ही गुदगुदाया. फिल्‍म ने अब तक कुल 101.78 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसमें 93.02 करोड़ रुपए घरेलू बाजार से कमाए गए हैं और 8.76 करोड़ रुपए विदेशी बाजार से. इस तरह ये फिल्‍म इस साल की बड़ी कमाई करने वाली फिल्‍मों में भी शामिल हो गई है.

Advertisement

बता दें कि मृगदीप लांबा के निर्देशन में बनी ये फिल्‍म इस साल की तीसरी सबसे ज्‍यादा फायदा कमाने वाली फिल्‍म बताई जा रही है. ऋचा चड्ढा ने कहा, मैं वाकई उत्‍साहित हूं. हमारी टीम ने काफी एंजाय किया. मैं अपने निर्देशक से बहुत खुश हूं. वे वाकई इस प्रशंसा के हकदार हैं.

फुकरे रिटर्न्स ने कई बड़ी वीकेंड ओप्नर्स को पछाड़ा

फुकरे रिटर्न्स को सिनेमा घर में मिल रहे दर्शकों के अच्छे फुटफॉल के चलते फिल्म की कमाई का ग्राफ बढ़ता नजर आ रहा है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फुकरे रिटर्न्स साल की बड़ी वीकेंड ओपनर फिलम साबित हुई. साल की 15 बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्मों में इस फिल्म ने रितिक रोशन, रणवीर कपूर जैसे कई बड़े स्टार्स की फिल्मों को पछाड़ दिया है. फुकरे रिटर्न्स ने फिल्म काबिल (30.65 करोड़), जग्गा जासूस (31.53 करोड़), हाफ गर्लफ्रेंड (28.87 करोड़) और सचिन: A Billion Dreams (24.23 करोड़) फिल्म की ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »