इस सदस्य को Bigg Boss 12 विनर बनाना चाहती हैं शिल्पा शिंदे, फैंस से की वोट अपील

शिल्पा शिंदे Bigg Boss 12 को रोजाना फॉलो कर रही हैं. घरवालों की हर गतिविधि पर उनकी नजर रहती है. अब सवाल ये है कि वे सीजन 12 के किस बिग बॉस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रही हैं? जानें.

Advertisement
शिल्पा शिंदे (इंस्टाग्राम) शिल्पा शिंदे (इंस्टाग्राम)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:48 PM IST

बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे सीजन-12 को एग्रेसिवली फॉलो कर रही हैं. घरवालों की हर गतिविधि पर उनकी नजर रहती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बिग बॉस से जुड़ी प्रतिक्रिया अपने फैंस के साथ अक्सर साझा करती हैं. अब सवाल ये है कि वे सीजन 12 के किस बिग बॉस कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रही हैं?

शिल्पा शिंदे के ट्विटर हैंडल पर नजर डालें तो मालूम पड़ेगा कि वे श्रीसंत को विनर देखना चाहती हैं. शिल्पा को श्रीसंत का गेम खेलने का तरीका काफी पंसद है. दो बार वे बिग बॉस 12 में मेहमान बनकर जा चुकी हैं. दोनों ही बार श्रीसंत के प्रति शिल्पा शिंदे का झुकाव देखने को मिला था. एक्ट्रेस ने श्रीसंत को विनिंग टिप्स भी दिए थे.

Advertisement

के मौके पर शिल्पा शिंदे ने एक वीडियो शेयर किया. इसे साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- आपको और आपके परिवार को क्रिसमस की बधाई. एंजॉय करें, खुश रहें और हां श्रीसंत को वोट करें. को तमाम सेलेब्रिटी का सपोर्ट मिल रहा है. इनमें काम्या पंजाबी, शिल्पा शिंदे, हिना खान, गौतम गुलाटी, प्रियांक शर्मा, अर्शी खान आदि शामिल हैं.

अब बिग बॉस हाउस में सिर्फ 5 कंटेस्टेंट बचे हैं. गुरुवार को मिड वीक एविक्शन में सुरभि राणा घर से बाहर गईं. अब ट्रॉफी की जंग श्रीसंत, दीपिका कक्कड़, इब्राहिम, दीपक ठाकुर और चौधरी के बीच होगी. 30 नवंबर को फिनाले होगा. सोशल मीडिया पर सभी कंटेस्टेंट्स की फैन आर्मी आक्रामक हो गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »