Film Wrap: आथिया शेट्टी को डेट कर रहे हैं KL राहुल? एक्ट्रेस ने की खुदकुशी

Film Wrap के जरिए जानें फिल्म, टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या-क्या रहा खास. साथ ही जानें क्या है बॉलीवुड और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सुपरस्टार्स को लेकर बड़ी खबरें.

Advertisement
केएल राहुल और आथिया शेट्टी केएल राहुल और आथिया शेट्टी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 8:18 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी आथ‍िया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर केएल राहुल के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्ख‍ियों में हैं. राहुल के साथ उनका नाम कई बार चर्चा में रहने के बाद अब आथ‍िया के फ्रेंड और डिजाइनर विक्रम फडनीस ने दोनों के रिलेशन को कंफर्म करते नजर आए.

मुंबई में रहने वाली एक मॉडल एक्ट्रेस ने गुरुवार रात को आत्महत्या कर अपनी जान दे दी. मॉडल और एक्ट्रेस का नाम पर्ल पंजाबी है. इससे पहले भी पर्ल दो बार खुदखुशी की कोशिश कर चुकी हैं. दोनों बार उन्हें बचा लिया गया. लेकिन तीसरी बार की कोशिश जानलेवा साबित हुई. नाकामयाबी से परेशान बताई जा रही पर्ल ने अपनी जिंदगी को खत्म ही कर लिया.

Advertisement

  

रानू मंडल अब किसी के लिए भी अंजान नहीं हैं. पिछले कुछ समय के वे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और अपनी मधुर आवाज़ से लोगों के लिए प्रेरणा भी बनती जा रही हैं. कुछ समय पहले ये खबर सुनने में आई थी कि रानू मंडल ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी काफी प्रभावित किया है और सलमान ने उन्हें कीमती फ्लैट गिफ्ट किया है. मगर ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने रानू मंडल को कोई गिफ्ट नहीं दिया है.

 

कौन बनेगा करोड़पति में गुरुवार को एक टीचर दीपिका शर्मा ने एंट्री की. दीपिका ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं. दीपिका एक स्कूल में विज्ञान और गणित की टीचर हैं. हालांकि, गणित की टीचर होने के बावजूद वो एक आसान से सवाल का जवाब नहीं दे पाईं. दरअसल, अमिताभ ने दीपिका से सवाल पूछा कि 10 हजार पैसे में कितने रुपये होंगे. ये सवाल 3000 रुपये के लिए पूछा गया था. पहले दीपिका ने जवाब में कहा B-100 फिर बोली कि लाइफलाइन लूंगी. फिर उन्होंने ऑडियंश पोल लाइफलाइन ली.

Advertisement

दरअसल, अमिताभ ने दीपिका से सवाल पूछा कि 10 हजार पैसे में कितने रुपये होंगे. ये सवाल 3000 रुपये के लिए पूछा गया था. पहले दीपिका ने जवाब में कहा B-100 फिर बोली कि लाइफलाइन लूंगी. फिर उन्होंने ऑडियंश पोल लाइफलाइन ली.

साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म साहो रिलीज हो गई है. फिल्म की जबरदस्त चर्चा हो रही है. फिल्म में फैंस को प्रभास का बैड बॉय अवतार देखने को मिलेगा. मूवी में प्रभास बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर संग रोमांस करते नजर आएंगे. रोमांस के अलावा फिल्म की जान है एक्शन. इस मूवी में अलग लेवल का एक्शन देखने को मिलेगा. मूवी को मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं प्रभास की फैमिली कैसी है. कौन-कौन हैं प्रभास के करीबी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »