बीते दौर के इस मशहूर खिलाड़ी की बायोपिक में काम करना चाहती हैं दीपिका

दीपिका ने कहा कि उन लोगों ने विषम परिस्थितियों, फंड्स की कमी, कम सुविधाओं में जैसा प्रदर्शन किया है, वो बेहद काबिले-तारीफ है. मुझे अपने पिता के दौर के खिलाड़ी काफी इंस्पायर करते हैं.

Advertisement
दीपिका पादुकोण सोर्स इंस्टाग्राम दीपिका पादुकोण सोर्स इंस्टाग्राम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2019,
  • अपडेटेड 6:08 PM IST

पिछले कुछ समय में बॉलीवुड में एथलीट्स पर बायोपिक बनने का ट्रेंड शुरू हुआ है. धावक मिल्खा सिंह से लेकर बॉक्सर मैरी कॉम और अब बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल पर भी एक बायोपिक बनने जा रही है. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा, सायना नेहवाल का किरदार निभाते हुए दिखेंगी. हालांकि इस रोल के लिए दीपिका पादुकोण भी एक बेहतरीन चॉइस हो सकती थी. दीपिका की बैडमिंटन में काफी दिलचस्पी रही है और वे अपने एथलेटिक फिगर के लिए भी जानी जाती हैं. उनके पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन के वरिष्ठ खिलाड़ी रहे हैं और उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक में काम कर रहे हैं.  

Advertisement

फिल्म छपाक में एसिड अटैक सर्वाइवर का किरदार निभा रहीं दीपिका ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बायोपिक्स को लेकर चर्चा की. उनसे पूछा गया कि वो कौन सी ऐसी बायोपिक है जिसे वे बनते देखना चाहेंगी. इस पर दीपिका ने अपने पिता प्रकाश पादुकोण का नाम लिया.

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं जेंडर का मुद्दा समझ सकती हूं पर अगर मुझे कोई स्पोर्ट्स खिलाड़ी का किरदार निभाने का मौका मिले तो मैं अपने पिता या उस दौर के ही किसी खिलाड़ी की बायोपिक में काम करना चाहूंगी. क्योंकि उन लोगों ने विषम परिस्थितियों, फंड्स की कमी, कम सुविधाओं में जैसा प्रदर्शन किया है, वो बेहद काबिले-तारीफ है. मुझे अपने पिता के दौर के खिलाड़ी काफी इंस्पायर करते हैं.

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 83 साइन की है. इस फिल्म में रियल लाइफ कपल दीपिका और रणवीर रील लाइफ में भी पति-पत्नी की भूमिका में दिखेंगे. इस फिल्म में वे रोमी भाटिया का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी. वही फिल्म छपाक में दीपिका विक्रांत मेसी के अपोजिट नज़र आएंगी. ये फिल्म जनवरी 2020 में रिलीज़ होगी. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.  

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »