किसिंग सीन में खो गए थे दीपिका-रणवीर, क्रू मेंबर ने किया खुलासा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमों में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों एक बार कोंकणी और एक बार सिंधी रीति-रिवाजों से शादी करेंगे.

Advertisement
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

पुनीत पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

तकरीबन 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद बॉलीवुड एक्टर और शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. दोनों इटली के लेक कोमो में शादी कर रहे हैं. दोनों लंबे वक्त तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया है. दोनों की प्रेम कहानी भी कम फिल्मी नहीं है.

Advertisement

कहा जाता है कि दोनों के दिलों में एक दूसरे के लिए मोहब्बत का फूल साल 2013 में तब खिला जब वे फिल्म "गोलियों की रासलीला - रामलीला" फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म में दोनों के बीच की कैमिस्ट्री हर किसी को प्रभावित कर गई थी.

उस शूटिंग के दौरान क्रू का हिस्सा रहे एक शख्स ने बताया, "हमें लगता था कि दोनों के बीच कुछ है लेकिन "अंग लगा दे रे" ने इसे कंफर्म कर दिया. वो किसिंग सीन बहुत पैशिनेट था, किसी ने एक शब्द तक नहीं कहा. मैं अब भी वो सीन भूल नहीं सकता हूं, बस उन्हें स्क्रीन पर देखता हूं."

क्रू मेंबर ने बताया कि वे दोनों तब भी किस करते रहे थे जब निर्देशक ने कट बोल दिया था. वो अनस्क्रिप्टेड किस था जिसने इस बात को कंफर्म कर दिया था कि दोनों रिलेशनशिप में है. साल 2015 में दोनों ने एक बार फिर पर्दे पर अपने काम से आग लगा दी थी. हालांकि इस बार लोगों को यह बात कंफर्म थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »