रेस-3 से डेजी शाह का ये डायलॉग वायरल, इंटरनेट पर ऐसे उड़ रहा मजाक

रेस-3 के ट्रेलर से डेजी शाह का एक डायलॉग चर्चा में बना हुआ है. इस डायलॉग को लेकर कई सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
डेजी शाह डेजी शाह

हंसा कोरंगा

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2018,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

सलमान खान की फिल्म रेस-3 चर्चा में बनी हुई है. जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, सलमान के स्टंट पर खूब memes वायरल हो रहे हैं. इसमें हालिया नाम डेजी शाह का जुड़ गया है. ट्रेलर में दिखाए गए डेजी के डायलॉग पर सोशल मीडिया क्रेजी हो गया है.

दरअसल, ट्रेलर के एक सीन में डेजी कहती हैं, हमारे बिजनेस पर कोई नजर डाले वो हमें बर्दाश्त नहीं. Our business is our business, none of your business. मतलब हमारा बिजनेस हमारा बिजनेस है, इससे तुम्हारा कोई मतलब नहीं है. बस यही डायलॉग सोशल मीडिया पर ट्रेंड में आ गया है.

Advertisement

इस डायलॉग को लेकर कई सारे मीम्स वायरल हो रहे हैं. लोग इसे डेजी का सबसे मुश्किल डायलॉग बता रहे हैं. लोटपोट कर देने वाले ये मीम्स और जोक्स फैंस द्वारा खूब पसंद किए जा रहे हैं. वैसे देखा जाए तो इससे फिल्म को प्रमोशन ही मिल रहा है.

बता दें, फिल्म रेस 3 की रिलीज डेट 15 जून, 2018 है. फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल अनिल कपूर, डेजी शाह और साकिब सलीम भी हैं. फिल्म में अनिल कपूर ही एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जो फिल्म के पहले पार्ट से बरकरार हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »