गौमूत्र से कोरोना ठीक करने का वीडियो वायरल, ऋचा चड्ढा बोलीं- ऐसा नहीं हो सकता

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है. लेकिन हिंदुस्तान में गौमूत्र से इस वायरस से बचने का दावा किया जा रहा है. उसकी एक वीडियो भी वायरल हो रही है, जिसको देख एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा के होश उड़ गए हैं.

Advertisement
रिचा चड्ढा रिचा चड्ढा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 11:14 AM IST

कोरोना का कहर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. अभी तक कोरोना का कोई तोड़ नहीं निकल पाया है. वैज्ञानिक दिन-रात एक कर कुछ उपाय खोजने में लगे हुए हैं. लेकिन जो काम कोई नहीं कर पा रहा है, उसे करने की कोशिश की है अखिल भारत हिंदू महासभा. उन्होंने दावा कर दिया है कि गौमूत्र से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है.

Advertisement

ऐसे में एक गौमूत्र पीने की पार्टी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का एक पोस्टर काफी वायरल हुआ था. उस पोस्टर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने कहा था कि वो देखना चाहती हैं कि कौन इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम करता है. सिर्फ यही नहीं ऋचा ने तो यहां तक कह दिया था कि वो ये देखने में दिलचस्प हैं कि आखिर कौन ये गौमूत्र पीता है.

गौमूत्र पार्टी देख ऋचा के उड़े होश

बस फिर क्या था, ऋचा के कहने भर के बाद एक यूजर ने उन्हें एक वीडियो में टैग कर दिया. वीडियो में लोगों को गौमूत्र बांटा जा रहा है और लोग उसे पी भी रहे हैं. इस वीडियो को देख ऋचा चड्ढा हैरान हो गई हैं. वो ट्वीट करती हैं- नहीं-नहीं ऐसा नहीं हो सकता, नहीं सच में ऐसा नहीं हो सकता. अब ऋचा चड्ढा का हैरान होना लाजमी है क्योंकि जिस वायरस से 5000 से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं, उस वायरस पर कंट्रोल करने के लिए गौमूत्र राम बाण उपाय बताया जा रहा है.

Advertisement

वैसे रिचा चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर की थी. उस वीडियो में नरेंद्र चंचल कोरोना पर एक भजन गा रहे थे.

अली फजल से होगी शादी

बताते चलें कि इस समय ऋचा चड्ढा की निजी जिंदगी भी सुर्खियों में चल रही है. वो बहुत जल्द एक्टर अली फजल के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अप्रैल में शादी कर सकते हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋचा चड्ढा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पंगा में नजर आई थीं. उस फिल्म में कंगना रनौत लीड रोल में थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »