FilmWrap: क्वारनटीन में देवोलीना, ब्रह्मास्त्र के VFX पर लगातार चल रहा काम

कोरोना का कहर बॉलीवुड और टीवी जगत पर ऐसा टूटा कि सारी शूटिंग बंद है. अब शूटिंग बंद है तो न फिल्में रिलीज हो रही हैं और न शोज के नए एपिसोड आ रहे हैं. लेकिन आपके पसंदीदा सितारों से जुड़ी खबरें लॉकडाउन में भी किसी न किसी तरह बाहर आ ही रही हैं. जानिए आज दिन भर मनोरंजन जगत में क्या कुछ रहा खास जानिए आज तक के फिल्म रैप में.

Advertisement
देवोलीना भट्टाचर्जी देवोलीना भट्टाचर्जी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2020,
  • अपडेटेड 7:39 PM IST

कोरोना का कहर बॉलीवुड और टीवी जगत पर ऐसा टूटा कि सारी शूटिंग बंद है. अब शूटिंग बंद है तो न फिल्में रिलीज हो रही हैं और न शोज के नए एपिसोड आ रहे हैं. लेकिन आपके पसंदीदा सितारे लॉकडाउन में भी कुछ न कुछ करके आपके मनोरंजन का बंदोबस्त कर ही देते हैं. जानिए आज दिन भर मनोरंजन जगत में क्या कुछ रहा खास जानिए आज तक के फिल्म रैप में.

Advertisement

देश में लॉकडाउन को लगे एक महीने से ज्यादा हो गया है और सिनेमा घरों को बंद हुए तो 2 महीने के करीब होने जा रहे हैं. ऐसे में जिन लोगों को फिल्म देखने का शौक है वो काफी मायूस हैं. जो लोग हॉल में फिल्म देख मस्ती करते थे, अब कोरोना के चलते वो सब थम गया है. देश में इस समय कोरोना के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं और लॉकडाउन में ज्यादा ढील की गुंजाइश नजर नहीं आ रही. ऐसे में सिनेमा हॉल अभी जल्दी तो नहीं खुलने जा रहे हैं. लेकिन अगर कहा जाए कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भी आप बाहर जाकर फिल्में देख सकते हैं, वो भी बड़े पर्दे पर, तो शायद आपको विश्वास ना हो. लेकिन ऐसा किया जा सकता है.

Advertisement

सोमवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ जाने के कारण टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ को इस लॉकडाउन में अस्पताल जाना पड़ा. ये खबर उनके पति अविनाश द्विवेदी ने संभावना के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट के जरिए उनके फैंस तक पहुंचाई.

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में जारी है. इस खतरनाक वायरस पर काबू पाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 17 मई तक लॉकडाउन लागू कर दिया है. अब कोरोना वायरस टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचर्जी की सोसायटी तक पहुंच गया है. बिग बॉस 13 में दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाली देवोलीना को होम क्वारनटीन भी कर दिया गया है.

अयान मुखर्जी की महत्वाकांक्षी फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. कोरोना वायरस के चलते फिल्म के भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. इस बीच खबर आ रही है फिल्म का काम लॉकडाउन में भी रुका नहीं है. फिल्म को लेकर लंदन में खास तैयारी की जा रही है.

कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की रिलीज पर बड़ा संकट गहरा गया है. कई फिल्में बनी पड़ी है लेकिन क्योंकि लॉकडाउन है और सिनेमाहॉल भी बंद पड़े हैं, इसलिए उन्हें रिलीज नहीं किया जा रहा है. ऐसे में कई प्रोजेक्ट्स डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »