अभिनेत्री सोनम कपूर 69वें कान फिल्म फेस्टिवल में काले और नीले रंग की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं. बयान के मुताबिक, बॉलीवुड में फैशनिस्टा के नाम से मशहूर सोनम ने इस बार डिजाइनर रिमझिम दादु की डिजाइन की साड़ी पहनकर पहुंची थीं.
यह पहली बार नहीं है कि प्रतिष्ठित कार्यक्रम में इंडियन आउटफिट में नजर आईं. इससे पहले भी 2014 के कार्यक्रम में नेट की साड़ी पहने दिखाई दी
थीं.
प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले भी करवाया. यह छठा साल है जब कपूर रेड कारपेट पर नजर आईं. वह सोमवार को भी दिखाई देंगी. एड्स के खिलाफ चल रही लड़ाई के कार्यक्रम में भी मौजूद रहेंगी. यह 19 मई तक जारी रहेगा.
दीपिका शर्मा