बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरें जानिए एक साथ.
Gully Boy Teaser Review Story Clue रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की बहुचर्चित फिल्म 'गली बॉय' का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया है. फिल्म में रणवीर सिंह रैपर का किरदार निभा रहे हैं. इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. फिल्म में कल्कि कोचलिन भी एक अहम भूमिका में हैं. रणवीर सिंह का जबरदस्त लुक टीजर में दिखा है.
मुन्नाभाई एमबीबीएस के बाद सर्किट के किरदार से मशहूर हुए अरशद वारसी अब नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'फ्रॉड सैयां'. इसमें एक ठग की भूमिका निभा रहे अरशद वारसी का कहना है कि रोमांटिक टच के साथ इस तरह के किरदार को निभाना रोमांचक है. इस फिल्म में अरशद भोला प्रसाद त्रिपाठी की भूमिका में हैं, जिसमें वह पैसों के लिए कई महिलाओं से शादी करता है और एक दिन वह पकड़ा जाता है, जिससे वह मुश्किल में पड़ जाता है. यह पहली बार नहीं है जब पर्दे पर इस तरह की भूमिका निभा रहे हों.
बॉलीवुड में बायोपिक का दौर चल रहा है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म बनने जा रही है. विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभाएंगे. 7 जनवरी को फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च किया जाएगा. फिल्म का टाइटल है PM Narendra Modi. मूवी का निर्देशन ओमंग कुमार करेंगे. ट्रेड एनालिस्ट तरण आर्दश ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
साल 2018 जितना फिल्मों के लिहाज से बढ़िया रहा उतना ही सेलेब्स के प्यार, रिलेशनशिप और मैरिज की वजह से भी चर्चा में रहा. इसमें बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर, कथित गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में रहे. उन्होंने खुले तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा पर सोशल मीडिया पर वायरल कुछ फोटोज से कयास लगते रहे. अब 2019 की शुरुआत से ही दोनों के शादी करने की अफवाह भी फैलने लगी हैं.
aajtak.in