500, 1000 के नोट बंद, बिग बी से लेकर रजनीकांत तक सपोर्ट में आया बॉलीवुड

पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट बंद करने के कदम को बॉलीवुड में भी सराहना मिल रही है. रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन और रजनीकांत अमिताभ बच्चन और रजनीकांत

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 09 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:12 AM IST

केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के मौजूदा नोटों का चलन बंद करने का ऐलान कर दिया है. 500 और 1000 के पुराने नोट अवैध हो गए हैं. इन्हें बैंकों या डाकघरों में जमा किया जा सकता है. इसके लिए 50 दिनों की समयसीमा तय की गई है. इस खबर का जैसे ही पता चला लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

यह फैसला की रोकथाम के मद्देनजर लिया गया है. बहरहाल, जहां पूरा देश इस फैसले पर अपनी राय रख रहा है, वहीं, बॉलीवुड से भी तुरंत ही प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो गई है.

Advertisement

के इस फैसले को बॉलीवुड स्टार्स सराहना करते नजर आ रहे हैं. रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन तक ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी है. .

अमिताभ बच्चन ने ट्व‍ीट किया, 'पिंक रंग में 2000 रुपये का नोट, ये 'पिंक' इफेक्ट है.

अजय देवगन ने लिखा 100 सुनार की 1 लौहार की.

रजनीकांत ने ट्वीट किया, 'सुपरस्टार रजनीकांत ने पीएम मोदी को सलाम किया है और इसे नए भारत का जन्म कहा है.

अनुपम खेर ने ट्व‍ीट किया, 'सौ सुनार की एक लौहार की.'

करण जौहर ने इसे मास्टर स्टोक बताया.

सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया, 'अमेरिका में वोट की गिनती चल रही है और भारत में नोटों की गिनती चालू है'.

परेश रावल ने कुछ इस मजाकिए अंदाज में ट्वीट किया.

अनुष्का शर्मा भी मोदी के इस फैसले को सपोर्ट करती नजर आईं.

Advertisement

केआरके ने पीएम मोदी के इस कदम को काले धन पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की संज्ञा दी है. उन्होंने सरकार का पहला सबसे बढ़िया कदम बताया है. उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करके कहा कि आजाद भारत में आज पहली बार, गरीब आराम की नींद सोएगा, और गरीब होने की खुशी भी मनाएगा, जबकि बेचारा अमीर, ताजा ताजा गरीब बनने पर रोयेगा.

ऋषि कपूर ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि बॉल स्टेडियम से बाहर हो गई है.बधाई

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement