FilmWrap: मुंबई पुलिस को नहीं मिलेगा सुशांत केस, राजामौली ने दी कोरोना को मात

बिग बॉस सीजन 14 के लिए कितनी फीस ले रहे हैं सलमान खान? दिनभर मनोरंजन जगत में क्या कुछ रहा खास? जानने के लिए पढ़िए आज तक का ये खास फिल्म रैप.

Advertisement
सुशांत सिंह राजपूत सुशांत सिंह राजपूत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

बिग बॉस सीजन 14 के लिए कितनी फीस ले रहे हैं सलमान खान? दिनभर मनोरंजन जगत में क्या कुछ रहा खास? जानने के लिए पढ़िए आज तक का ये खास फिल्म रैप.

सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. बिहार सरकार और रिया ने लिखित दलील सुप्रीम कोर्ट में जमा कर दी है. रिया चक्रवर्ती की याचिका (पटना में दर्ज केस मुंबई ट्रांसफर करने) पर सुप्रीम कोर्ट फैसला लेगा. साथ ही सुप्रीम कोर्ट इस बात का फैसला करेगा कि सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच मुंबई पुलिस करेगी या फिर सीबीआई.

Advertisement

एक्टर संजय दत्त की तबीयत ठीक नहीं है. उन्हें लंग कैंसर है, जो कि तीसरे स्टेज पर है. बीती रात एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट संजय के घर पहुंचे. दोनों को संजय के घर पर स्पॉट किया गया. रणबीर और आलिया संजय के साथ स्पेशल रिलेशन शेयर करते हैं. ऐसे में जब संजय दत्त की तबीयत ठीक नहीं है तो रणबीर और आलिया उनके पास पहुंचे.

सलमान खान एक बार फिर बिग बॉस का 14वां सीजन होस्ट करने जा रहे हैं. वे पिछले 10 सालों से ये शो होस्ट कर रहे हैं. ये उनका 11वां सीजन होगा. सलमान खान को बिग बॉस की जान कहना गलत नहीं होगा. कई लोग तो सलमान खान की वजह से ही बिग बॉस देखते हैं. शो की धमाकेदार टीआरपी के पीछे सलमान खान फैक्टर भी अहम हैं.

Advertisement

बाहुबली फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली के फैंस के लिए गुडन्यूज है. दो हफ्तों तक क्वारनटीन में रहने के बाद अब वे कोरोना वायरस निगेटिव पाए गए हैं. उनके साथ उनका परिवार भी कोविड 19 निगेटिव निकला है. राजामौली ने ट्वीट कर ये जानकारी शेयर की है. उन्होंने ट्वीट में लिखा- क्वारनटीन के दो हफ्तों को पूरा कर लिया है. कोई लक्षण नहीं हैं. टेस्ट किया तो पाया कि हम सभी कोरोना निगेटिव हैं.

पाकि‍स्तानी म्यूजिक प्रोड्यूसर शहजन सलीम (Shezan Saleem) का दावा है कि फिल्म सड़क 2 के ट्रेलर में जो गाना इश्क कमाल दिखाया गया है वो उनके कंपोजिशन जो कि 2011 में बनाया गया था उसके मिलता जुलता है. उन्होंने ट्वीट शेयर करते हुए दोनों गाने के बीच की समानता को प्वॉइन्ट किया है. उन्होंने ट्वीट में फॉक्स स्टार को टैग भी किया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement