'रईस' की लैला बनने के लिए सनी को मिले 4 करोड़

इस बात में कोई शक नहीं है क‍ि सनी लियोन बॉलीवुड में अपनी पकड़ मजबूत बना चुकी हैं. हाल में सनी को रईस फिल्म के गाने लैला पर लाइव परफॉर्मेंस देने के लिए 4 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है...

Advertisement
सनी लियोन सनी लियोन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 16 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

बॉलीवुड में एंट्री करने के बाद से ही सनी लियोन के सितारे बुलंदी पर हैं. खबरों के मुताबिक शाहरुख खान की चर्चित फिल्म 'रईस' के गाने लैला पर लाइव परफॉर्म करने के लिए सनी लियोनी को 4 करोड़ रुपये की बड़ी रकम ऑफर की गई है.


क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को ध्यान में रखते हुए एक होटेल ने सनी लियोनी को इस गाने पर परफॉमेंस करने के लिए इतनी बड़ी रकम ऑफर की है. नए साल के सेलिब्रेशन का एक बहुत बड़ा हिस्सा लाइव परफॉमेंस को माना जाता है, इसलिए होटल के आयोजक चाहते हैं कि इस गाने पर लाइव परफॉर्म करें.

Advertisement


7 दिसंबर को 'रईस' फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया था जिसको को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था. इस फेमस गाना 'लैला मैं लैला' पर ठुमके लगाती नजर आएंगी.

फिल्म 'रईस' 25 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में आएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement