इतनी क्यूट दिखती है शाहिद-मीरा की बेटी मीशा, देखें पहली तस्वीर

शाहिद, मीरा और मीशा को कई बार एक साथ देखा गया है लेकिन शाहिद ने हमेशा से ही अपनी बेटी को मीडिया से दूर रखा है. अब खुद शाहिद ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की पहली तस्वीर पोस्ट की है.

Advertisement
शाहि‍द कपूर शाहि‍द कपूर

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा उन सेलेब्रिटी में से एक है जिसकी एक झलक देखने के लिए उनके फैन्स और मीडिया बेकरार रहते हैं. पिछले दिनों शाहिद ने अपनी बेटी के पैरों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी और अब उन्होंने अपनी प‍त्नी मीरा के साथ बेटी मीशा की फुल फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

Advertisement


अगस्त में एक बेटी के पिता बने थे. लेकिन शाहिद कभी भी अपनी बेटी मीशा की तस्वीर मीडिया में नहीं आने देते. लेकिन अब उन्होंने खुद अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. मीशा वाकई में बहुत क्यूट बेबी गर्ल है.

इससे पहले भी शाहि‍द ने मीशा की एक तस्वीर इंस्टा पर शेयर की थी जिसमें मीशा का चेहरा नहीं सिर्फ क्यूट पैर ही दिख रहे थे.


बता दें कि साल 2015 जुलाई में शादी के बंधन में बंधे थे. शाहिद, विशाल भारद्वाज की 'रंगून' में सैफ अली खान और कंगना रनोट के साथ दिखेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement