काला हिरण शिकार केस: सलमान को पेशी से छूट, 27 को सुनवाई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की आज काला हिरण शिकार केस के तहत जोधपुर कोर्ट में पेशी थी. जानिये क्या है है फैसला...

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

18 साल पुराने काला हिरण शिकार केस में जोधपुर कोर्ट ने आज सुनवाई की. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के वकील की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने सलमान को अगली सुनवाई में पेशी से छूट दे दी है. अगली सुनवाई 27 जनवरी को होनी है.

इस केस में सलमान के अलावा अभि‍नेता सैफ अली खान, अभ‍िनेत्री नीलम, सोनाली बेंद्रे और तब्बू भी आरोपी हैं. कोर्ट ने इन कलाकारों को भी पेशी से छूट दे दी है.

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जिला) दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान और चार अन्य कलाकारों को आज उनके बयान दर्ज करने के लिए तलब किया था.

Advertisement
गौरतलब है कि अवैध हथियारों के मामले में सलमान को जोधपुर की अदालत ने 18 जनवरी को ही बरी किया था.


सीजेएम कोर्ट ने 17 साल से चल रहे आर्म्स एक्ट केस में को 10 मार्च को पेश होने को कहा था.

आपको बता दें कि 1998 में जोधपुर में अपनी फिल्म हम साथ-साथ है की शूटिंग के दौरान पर तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण का शिकार करने के आरोप लगे.

उनकी गिरफ्तारी भी हुई और के कमरे से पुलिस ने एक पिस्टल और राइफल बरामद की. उनके गन लाइसेंस में भी खामियां पाई गई थीं. इसके बाद आर्म्स एक्ट में भी अलग से मामला दर्ज किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »