बिपाशा बसु अस्पताल में भर्ती, सांस संबंधी समस्या

ब‍िपाश बसु मुंबई के हिंदुजा हेल्थकेयर में इलाज करा रही हैं. बिपाशा को सांस संबंधी समस्या हुई है.

Advertisement
ब‍िपाश बसु ब‍िपाश बसु

महेन्द्र गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2018,
  • अपडेटेड 5:13 PM IST

बिपाशा बसु का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है. बताया गया है कि वे मुंबई के हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पताल में इलाज करा रही हैं. बिपाशा को सांस संबंधी समस्या हुई है.

स्पॉटबॉय ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया है कि बिपाशा पिछले कुछ दिनों से हिंदुजा हेल्थकेयर के विजिट कर रही हैं. कल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, उनके करीबियों ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि बिपाशा के कुछ टेस्ट हुए हैं. उनका ट्रीटमेंट लगातार जारी है. उनकी हालत में सुधार भी हो रहा है. बिपाशा बसु पिछले तीन साल से फिल्मों से दूर हैं. वे 2015 में फिल्म अलोन में नजर आई थीं.

अब खबर है कि बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर फिर एक बार परदे पर नजर आएंगे. इस फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement