Bigg boss11: मनवीर गुर्जर ने किस बात पर उड़ाया हिना खान का मजाक?

बिग बॉस 11 कंटेस्टेंट हिना खान के खि‍लाफ करण पटेल के बाद अब बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गर्जुर ने भी किए ट्वीट.

Advertisement
हिना खान हिना खान

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

बिग बॉस 11 की वैंप बन चुकी हिना खान का बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर ने भी मजाक उड़ाया है. मनवीर से पहले एक्टर करण पटेल ने भी हिना का मजाक उड़ाया था. मनवीर, खतरों के खि‍लाड़ी में हिना के साथ काम कर चुके हैं.

 बिग बॉस के घर हिना के बर्ताव को लेकर मनवीर गुर्जर ने कई ट्वीट किए हैं. मनवीर लिखा कि खुद को घरवालों के बीच सबसे बेहतर दिखाने वाली हिना खान चोर हैं. मनवीर ने ट्वीट किया,

Advertisement

हिना खान की बात कि 'पहले मेरे जैसा बनके दिखाओ' पर मनवीर ने हैरानी जताई है. उन्होंने लिखा, ये घर है जिंदगी और मौत का खेल नहीं!

ना सिर्फ मनवीर बल्कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके विंदू दारा सिंह ने भी हिना के खि‍लाफ ट्वीट किए हैं,

करण पटेल ने तो जैसे हिना के खि‍लाफ सोशल मीडिया पर जंग ही छेड़ दी है. करण एक के बाद एक लगातार हिना खान के खि‍लाफ ट्वीट करते नजर आ रहे हैं.

लगता है जिस तर‍ह बिग बॉस के घर में हिना को कोई पसंद नहीं कर रहा है वैसे ही घर के बाहर भी अब हिना खान की इमेज को लोग पसंद करते नजर नहीं आ रहे. नेगेटिव इमेज के जरिए पब्ल‍िसिटी बंटोरने की जुगत में हिना खान को ऐसा करना भारी ना पड़ जाए क्योंकि पहले ही इंडस्ट्री उनके खि‍लाफ खड़ी नजर आ रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement