Bigg Boss13: बिग बॉस 13 का विनर किसे बनते देखना चाहते हैं एक्स कंटेस्टेंट रोमिल?

बता दें कि रोमिल चौधरी बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट थे. शो में उन्हें वकील बाबू कहकर बुलाया जाता था. घर में उन्हें काफी पसंद किया गया था.

Advertisement
रोमिल चौधरी रोमिल चौधरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST

बिग बॉस 12 के कंटेस्टें रहे रोमिल चौधरी बिग बॉस को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. अब 'आजतक' से बातचीत में उन्होंने बताया है कि बिग बॉस 13 का विनर किसे बनना चाहिए.

रोमिल ने बताया- 'टीआरपी के मामले में देखें तो हमारे वाले सीजन से तो बहुत अच्छा था. शो (Season 13) को एक्सटेंड भी कर दिया गया. लेकिन इस बार जो फाइटिंग्स हो रही हैं, बहुत ज्यादा एक-दूसरे को गालियां दी गईं, शर्ट फट रही है किसी की, किसी की कोई कॉन्ट्रोवर्सी निकालकर, जबरदस्ती का एंगल दिखाया गया.'

Advertisement

किसे पसंद करते हैं रोमिल चौधरी?

रोमिल ने कहा, 'लेकिन मुझे शो के कुछ कंटेस्टेंट पसंद हैं. आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल मुझे पसंद हैं. मेरे सीजन में अगर देखा जाए तो शांति और प्यार के हिसाब से तो मेरे वाला बेहतर था या उससे पहले वाले अच्छे थे. फाइटिंग के तौर पर मुझे ये सीजन पसंद नहीं आया. लेकिन अगर टीआरपी और दर्शक बनकर देखूं तो ये मुझे पसंद आया.'

कॉमन मैन के सवाल पर रोमिल बोले- बिग बॉस सेलेब्स शो था. बाहर से भी आप देखें तो जैसे बिग ब्रदर वगैहर में तो हर बार सिर्फ सेलेब्स ही नजर आए हैं. थोड़े समय के लिए उन्होंने कॉमनर्स को बुलाया. पर मैं तो हमेशा कॉमनर रहूंगा, इसलिए कॉमनर को ही सपोर्ट करूंगा. मैं हमेशा चाहता हूं कि कॉमनर्स आएं. जो लोग देखते हैं उनका सपना भी होता है कि मैं इस शो में जाऊं. अब ये तो बिग बॉस का कॉल है.

Advertisement

शो में किसका पलड़ा भारी?

शो में किसका पलड़ा भारी है इस सवाल पर रोमिल ने कहा- 'मुझे आरती लग रही है. बिग बॉस उन्हें फेवर करते रहे हैं. पता नहीं क्यों. लेकिन मुझे लगता है कि वो आरती को निखारकर लेकर आए हैं. लेकिन गेम के हिसाब से देखूं तो आसिम बहुत ही नया टैलेंट है. सिद्धार्थ ने भी अच्छा गेम खेला है. लेकिन आसिम ने जैसे गेम खेला है वो भी बहुत शानदार है. मैं चाहता हूं कि इन दोनों में से कोई एक जीते.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »