क्या पैसों के लिए आकांक्षा पुरी पर डिपेंडेंट रहते थे पारस छाबड़ा? एक्टर ने दिया जवाब

पारस छाबड़ा और आकांक्षा पुरी के बीच सब कुछ खत्म हो चुका है. पारस ने कहा कि वे कभी भी आकांक्षा पर निर्भर नहीं थे.

Advertisement
पारस छाबड़ा संग आकांक्षा पुरी पारस छाबड़ा संग आकांक्षा पुरी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 7:47 AM IST

जब पारस छाबड़ा ने बिग बॉस 13 में एंट्री नहीं मारी थी उस दौरान से ही एक्टर आकांक्षा पुरी के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था. पारस चाहते थे कि आकांक्षा से उनका ब्रेकअप हो जाए मगर आकांक्षा इसके लिए तैयार नहीं थीं. बिग बॉस 13 के बाद से दोनों ने एक-दूसरे का साथ छोड़ दिया है. एक हालिया इंटरव्यू के दौरान पारस ने अपने इस विफल रिश्ते की सच्चाई बताई है.

Advertisement

एक्टर ने बॉम्बे टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में बताया- जब मैं शो में एंट्री मार रहा था उस दौरान ही मैंने आकांक्षा से इस बारे में कह दिया था कि शो से वापस आने के बाद हम इस पर डिस्कस करेंगे. मुझे नहीं समझ में आया कि आकांक्षा को ऐसा क्या हो गया. आकांक्षा को पता था हम दोनों अलग इसलिए हो रहे हैं क्योंकि हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ऐसा कभी नहीं था कि मुझे ये शो मिल गया और इसलिए मैंने आकांक्षा को छोड़ देने का फैसला लिया.

आकांक्षा ने ये कहा था कि पारस की आर्थिक हालत ठीक नहीं है और वो उनपर आश्रित हैं. इसका जवाब देते हुए पारस ने कहा- मैं आर्थिक रूप से सक्षम हूं और मैं आकांक्षा पर निर्भर नहीं हूं. मैंने कभी उससे ये नहीं कहा कि मेरे फ्लैट और सामान का ध्यान रखो. उन्होंने अपनी तरफ से ऐसा किया मैंने कभी उन्हें कुछ सजेस्ट नहीं किया.

Advertisement

दोनों ने किया अलग होने का ऐलान

पारस बिग बॉस 13 के बाद आकांक्षा के साथ ब्रेकअप अनाउंस कर चुके हैं वहीं आकांक्षा ने भी सोशल मीडिया पर पारस से अलग होने की घोषणा कर दी है. फिलहाल पारस अपने नए शो मुझसे शादी करोगे में अपना नया लाइफ पार्टनर ढूंढ़ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »