Big Boss 13: एजाज खान ने पारस को कहा गधा, गर्लफ्रेंड आकांक्षा ने भी उड़ाया मजाक

एजाज खान ने पारस छाबड़ा को जग गधा कहा तो ऐसा था पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी का रिएक्शन.

Advertisement
एजाज खान, आकांक्षा पुरी, पारस छाबड़ा एजाज खान, आकांक्षा पुरी, पारस छाबड़ा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:48 PM IST

बिग बॉस के एक्स-कंटेस्टेंट एजाज खान ने हाल ही में एक वीडियो ट्वीट किया था. इस वीडियो में वे बिग बॉस 13 के कंटेस्टटेंट पारस छाबड़ा का मजाक उड़ाते हुए नजर आए. मजेदार बात ये है कि इस वीडियो में एजाज पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में वे पारस को गधा कहते नजर आए जिस पर आकांक्षा भी मजे लेती दिखीं.

Advertisement

ने इस वीडियो को ट्वीट किया था. वीडियो में वे कहते हैं कि पारस गधा है जिसने आकांक्षा पुरी जैसी खूबसूरत लड़की को माहिरा शर्मा के लिए छोड़ दिया. वो बाद में इसके लिए रोएंगे. एजाज ने वीडियो के आख‍िर में कहा कि पारस माहिरा को ही डिजर्व करते हैं. उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा,'बस मजे के लिए...देख‍िए जरा'. हालांकि बाद में उन्होंने इसे अपने ट्व‍िटर अकाउंट से डिलीट कर दिया. ट्वि‍टर से वीडियो डिलीट करने के बावजूद उनका ये वीडियो इंस्टाग्राम पेज पर वायरल है.

ऐसे बिगड़ा पारस और आकांक्षा का रिश्ता

बता दें बिग बॉस में आने से पहले और आकांक्षा पुरी तीन साल तक रिलेशन में रहे थे. शो में आने के बाद दोनों के रिलेशन में खटास आने लगी. पारस ने कहा था कि आकांक्षा ही उनके पीछे पड़ी हैं. आकांक्षा के फेवर में कहने पर पारस ने शो के होस्ट सलमान खान को भी जवाब दे दिया था. पारस ने कहा था कि आकांक्षा अपनी मर्जी से उनकी सभी चीजों का ख्याल रखती हैं. इतना सब कुछ होने के बाद आकांक्षा ने भी पारस से अलग होने का फैसला कर लिया था. फिलहाल दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है, लेकिन अब तक इस पर उनका ऑफिश‍ियल कमेंट नहीं आया है.

Advertisement

आकांक्षा से रिलेशन खराब होने के बाद पारस का नाम बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा संग जोड़ा जा रहा है. पारस और माहिरा को काफी समय साथ में बिताया देखा जा सकता है. माहिरा ने यह भी कहा था कि उन्हें पारस पसंद है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement