Film Wrap: सलमान ने आतिफ को हटाया, नवजोत ने की वापसी

बॉलीवुड और टीवी जगत में आज क्या कुछ हुआ खास. आज तक फिल्म रैप में पढ़िए मनोरंजन जगत की दिन भर की बड़ी खबरें.

Advertisement
सलमान खान सलमान खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2019,
  • अपडेटेड 7:47 PM IST

पुलवामा आतंकी हमले के बाद बॉलीवुड ने भी पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है. अजय देवगन ने ट्वीट कर बताया कि पुलवामा हमले के मद्देनजर उनकी अपकमिंग फिल्म टोटल धमाल पाकिस्तान में रिलीज नहीं की जाएगी. ये फिल्म इस हफ्ते 22 फरवरी को रिलीज हो रही है. इससे पहले टोटल धमाल की टीम ने शहीदों के परिजनों को 50 लाख की मदद का ऐलान किया.

Advertisement

पुलवामा हमले के बाद एक बयान की वजह से नवजोत सिंह सिद्धू की आलोचना हो रही थी. खबर आई कि उन्हें द कपिल शर्मा शो से बाहर निकाल दिया गया है. ऐसा प्रशंसकों की ओर से सोशल मीडिया में चलाए गए अभियान के बाद किया गया. अब पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के मंत्री सिद्धू ने शो से बाहर होने की दूसरी वजहें गिनाई हैं.

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 में वह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे.  फिल्म को लेकर तगड़ा बज है और रणवीर लगातार फिल्म की तैयारियों में जुटे हुए हैं. अब खबर है कि फिल्म में एक्टर साकिब सलीम पूर्व ऑल राउंडर मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में और खिलाड़ियों का किरदार कौन निभाएगा यह भी जल्द ही सामने आ सकता है.

Advertisement

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में CRPF पर हमले के बाद देशभर में आक्रोश है. तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने इसकी निंदा करने के साथ शहीदों की आर्थिक मदद भी की है. तमाम सितारे और फिल्म से जुड़े संगठन अपने तरीके से विरोध भी कर रहे हैं. इस बीच पुलवामा में शहीद जवानों के परिवार की मदद करने वाले सलमान खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म "नोटबुक" से पाकिस्तान के सिंगर आतिफ असलम को निकाल दिया है. सलमान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं.

कपिल शर्मा एक बार फिर विवाद में फंस गए हैं. कमबैक के बाद से कॉमेडियन को लेकर किसी भी तरह की नेगेटिव खबरें सामने नहीं आई हैं. लेकिन अब दोबारा कपिल शर्मा के बुरे बर्ताव की चर्चा होने लगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडअप कॉमेडिन के बिहेवियर से उनके फैंस काफी निराश हैं. वे कपिल के साथ सेल्फी खिंचवाना चाहते थे. लेकिन कपिल ने एटीट्यूड दिखाते हुए मना कर दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »