लॉकडाउन: टीवी शो बेगूसराय के एक्टर का हाल बुरा, बोले- 300 रुपये ही कोई दे जाए

टीवी सीरियल बेगूसराय में शिवांगी जोशी के पिता का रोल निभाने वाले एक्टर राजेश धरस लॉकडाउन के चलते जबरदस्त परेशानियों से जूझ रहे हैं. राजेश ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसमें वे लोगों से आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे हैं.

Advertisement
राजेश धरस सोर्स फेसबुक राजेश धरस सोर्स फेसबुक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2020,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST

नेशनल लॉकडाउन के चलते जहां देश के मिडिल क्लास और अपर मिडिल क्लास लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं वही लोअर मिडिल क्लास और दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों के लिए काफी समस्या खड़ी हो गई है और पिछले कुछ दिनों में लाखों की तादाद में इन मजदूरों ने शहरों से अपने घरों की तरफ पलायन किया है. एंटरटेनमेन्ट इंडस्ट्री में भी सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और कई आर्टिस्ट्स संघर्ष कर रहे हैं.

Advertisement

टीवी सीरियल बेगूसराय में शिवांगी जोशी के पिता का रोल निभाने वाले एक्टर राजेश धरस लॉकडाउन के चलते जबरदस्त परेशानियों से जूझ रहे हैं. राजेश ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसमें वे लोगों से आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहे हैं. लॉकडाउन के चलते उनके शो की शूटिंग बंद हो चुकी है और दो महीने से अधिक समय के लॉकडाउन के बाद उनके हालात काफी खराब हो गए हैं. उन्होंने लोगों से गुहार लगाई है कि लोग चाहे तो उन्हें सिर्फ 300-400 रूपए डोनेट कर दें ताकि वे पंजाब अपने घर जाकर कुछ काम ढूंढ सकें.

राजेश ने लगाई फैंस से गुहार, मैं जीना चाहता हूं, मदद कर दो

उन्होंने वीडियो में कहा कि बात ये है कि अगर शर्म करूंगा तो ये जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है. बस इतनी सी गुजारिश करना चाहता हूं आप लोगों से कि मुझे मदद की सख्त जरुरत है. हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे. आप लोगों से मेरी ये गुजारिश है कि भले ही 300-400 रूपए दें. इतनी अगर आप लोग मदद कर देंगे तो. क्योंकि शूटिंग कब स्टार्ट होगी, कब ना हो, कुछ पता नहीं. मुझे काम मिले या ना मिले, कुछ पता नहीं है. लाइफ एकदम ब्लॉक सी हो गई है. कुछ समझ नहीं आ रहा है. मैं जीना चाहता हूं. उन्होंने इसके साथ ही इस वीडियो पोस्ट के साथ अपने बैंक अकाउंट डिटेल्स और फोन नंबर भी शेयर किया.

Advertisement

गौरतलब है कि टीवी सीरियल बेगूसराय का प्रसारण साल 2015 से 2016 के बीच हुआ था. इस शो में श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह जैसे सितारे भी नजर आए थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement