मुकेश अंबानी के दूसरे बेटे अनंत की नहीं हुई है सगाई

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की एक फोटो इंटरनेट में अचानक वायरल होने लगी. दरअसल अनंत इस फोटो में राधि‍का मर्चेंट के साथ दिख रहे थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के सगाई कर लेने की खबरें आईं. रिपोट्र्स में दोनों के इसी साल दिसंबर महीने में दोनों की शादी की बात भी कही गई.

Advertisement
अनंत अंबानी और राधि‍का मर्चेंट अनंत अंबानी और राधि‍का मर्चेंट

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 15 मई 2018,
  • अपडेटेड 5:37 PM IST

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की एक फोटो इंटरनेट में अचानक वायरल होने लगी. दरअसल अनंत इस फोटो में राधि‍का मर्चेंट के साथ दिख रहे थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के सगाई कर लेने की खबरें आईं.

रिपोट्र्स में दोनों के इसी साल दिसंबर महीने में दोनों की शादी की बात भी कही गई. हालांकि जब इंडिया टुडे ने अपने सूत्रों के हवाले से इस खबर को क्रोस चैक किया तो ये महज एक अफवाह निकली.

Advertisement

बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की श्लोका मेहता के साथ इसी साल दिसंबर महीने में शादी हो रही है. बेटी ईशा अंबानी की भी आनंद पीरामल के साथ दिसंबर में शादी होगी. पिछले दिनों मुकेश अंबानी के बड़े बेटे और बेटी की सगाई की खबरें सामने आई थीं.

आनंद पीरामल के साथ ईशा अंबानी

पिछले दिनों एंटिलिया में बेटी ईशा अंबानी की सगाई की एक पार्टी भी रखी गई थी जिसमें कई हस्तियां शामिल हुईं थीं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement