सिंधू को बधाई देते हुए अमिताभ ने शोभा डे पर साधा निशाना

अमिताभ बच्चन ने शोभा डे को सिंधू की जीत पर ट्वीट कर आड़े हाथों लिया है. शोभा डे ने भारतीय एथलीटों का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया था.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 20 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने रियो ओलंपिक में महिलाओं के बैडमिंटन सिंगल सेमीफाइनल में जीत पर पीवी सिंधू को बधाई देते हुए लेखिका शोभा डे पर निशाना साधा.

गौरतलब है कि शोभा डे ने भारतीय एथलीटों का मजाक उड़ाते हुए कुछ समय पहले कहा था कि उनका लक्ष्य केवल सेल्फी खींचना और खेल आयोजन स्थल से बिना मेडल लिए हुए वापस लौटना है.

Advertisement

लेखिका की टिप्पणी को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी. बधाई देते हुए कहा कि जब वह वापस आएंगी तब वह उसके साथ एक सेल्फी लेना पसंद करेंगे. उन्होंने लिखा है, 'पीवी सिंधू.. आप खाली हाथ नहीं मेडल लेकर वापस आ रही हैं..और हम आपके साथ सेल्फी निकालना चाहते हैं.'

एक दूसरे पोस्ट में , 'पीवी सिंधू..आपने बोलने वालों की बोलती बंद कर दी..कर्म बोलता है और वो कभी कभी कलम को भी हरा देता है. बधाई.'

इसके बाद ने लोगों को महिला शक्ति को नजरअंदाज नहीं करने की सलाह दी है. उन्होंने ट्वीट किया, 'महिला शक्ति को कभी नजर अंदाज नहीं करें. पीवी सिंधू आपने कई सारे बोलने वालों को चुप्प करा दिया है...आप भारत का गौरव हैं.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement