क्या इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं आलिया भट्ट, ऐसे हुई थी मुलाकात

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप हुआ था. आ रही खबरों के मुताबिक आलिया की जिंदगी में एक नए दोस्त की एंट्री हो गई है...

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 09 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट का कुछ दिन पहले ही सिद्धार्थ मल्होत्रा से ब्रेकअप हुआ था. आ रही खबरों के मुताबिक आलिया की जिंदगी में एक नए दोस्त की एंट्री हो गई है. मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आलिया बिजनेसमैन कैविन मित्तल को डेट कर रही हैं.

पिछले दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की खबरें चर्चा में रही थीं. मिड डे की खबर को सच मानें तो आलिया भट्ट, रणबीर कपूर को नहीं बल्कि कैविन मित्तल को डेट कर रही हैं.

Advertisement

बता दें कि आलिया और कैविन की पहली मुलाकात अक्टूबर 2017 में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान हुई थी. इसी के बाद दोनों की मुलाकातें बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. कैविन अरबपति बिजनेसमैन सुनील मित्तल के बेटे हैं और इसी के साथ सोशल ऐप हाइक मैसेंजर के फाउंडर भी हैं.

फिलहाल आलिया की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है और वो अपनी फिल्म गली बॉय की शूटिंग में बिजी है. जोया अख्तर की इस फिल्म में आलिया रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement