जानें, अक्षय से मिलने के लिए इस फैन ने क्या किया

अक्षय कुमार से मिलने के लिए उनकी फैन की दीवानगी देखते ही बन रही है. आप भी जानिए उनके एक फैन ने क्या किया...

Advertisement
अक्षय कुमार अपने फैन के साथ अक्षय कुमार अपने फैन के साथ

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 21 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 7:42 AM IST

आपने एक्टर्स के बाहर फैंस को अपने फेवरेट सितारे की एक झलक पाने के लिए खड़ा होते हुए तो बहुत बार देखा होगा लेकिन कभी-कभी फैंस कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे सितारे भी शॉकड रह जाते हैं.


के एक फैन ने भी कुछ ऐसा ही किया है. अक्षय से मिलने के लिए उनका एक फैन हरिद्वार से मुंबई साइकिल पर आया है. अक्षय ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी.

Advertisement


अक्षय ने फैन के साथ अपनी तस्वीर करते हुए लिखा, 'ये व्यक्ति हरिद्वार से साइकिल पर मुझसे मिलने आया है. मैं आप सब से बहुत प्यार करता हूं लेकिन निवेदन करता हूं कि आप ऐसा कुछ न करें.'

इससे पहले के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. उनके एक फैन ने आज इतना डरा दिया कि उन्होंने उससे मिलने का वादा तक कर डाला. हुआ यूं कि राजस्थान के झुंझुंनू जिले के नवलगढ़ में रहने वाले 22 वर्षीय शमशाद ने 11 जनवरी को 100 फुट गहरे कुएं में रस्सी से लटककर जान देने की धमकी दी थी कि यदि उसे अजय देवगन से नहीं मिलवाया गया तो वह अपनी जान दे देगा.

इस पर अजय ने ट्वीट कर बताया कि, 'शमशाद, मैं शीघ्र जोधपुर में फिल्म की शूटिंग के लिए आ रहा हूं, वहां हम लोग मिलेंगे.'

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement