अक्षय ने पैडमैन की रिलीज डेट खिसकाई तो दीपिका कुछ ऐसे बोलीं 'थैंक्स'

संजय लीला भंसाली के अनुरोध पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म पैडमैन की डेट खिसका कर 9 फरवरी कर दी है. बॉलीवुड में लोग अक्की के फैसले और दरियादिली की ग्तारीफ कर रहे हैं. दूसरी ओर पद्मावत की स्टार कास्ट ने भी अपनी तरह से अक्की के फैसले की तारीफ़ की है. दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने ट्वीट कर अक्की का आभार जताया.

Advertisement
दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 20 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

संजय लीला भंसाली के अनुरोध पर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म पैडमैन की डेट खिसका कर 9 फरवरी कर दी है. बॉलीवुड में लोग अक्की के फैसले और दरियादिली की ग्तारीफ कर रहे हैं. दूसरी ओर पद्मावत की स्टार कास्ट ने भी अपनी तरह से अक्की के फैसले की तारीफ़ की है. दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने ट्वीट कर अक्की का आभार जताया.

Advertisement

दीपिका ने ट्वीट में लिखा, 'मैं पैडमैन टीम को उनके इस सपोर्ट के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं. दीपिका ने एक दूसरे ट्वीट में अक्षय कुमार की सराहना करते हुए लिखा, 'वो बड़े दिल के एक अच्छे इंसान हैं. वो दिल से उनकी बहुत इज्जत करती हैं.'

शाहिद कपूर ने भी अक्षय कुमार की दरियादिली का स्वागत किया. उन्होंने अक्षय की फिल्म की सक्सेस के लिए उन्हें बेस्ट ऑफ लक बोला. कहा कि वो उनकी फिल्म देखने के लिए बेचैन हैं.

हालांकि बॉलीवुड के इस बड़े पैचअप से बाहर देश में फिल्म को लेकर काफी विवाद है. फिल्म निर्माता पैडमैन से भिड़ंत को लेकर परेशान थे. चिंता थी कि फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही अक्षय कुमार की सोशल मुद्दे पर बनी फिल्म पैडमैन भी टकरा रही थी, जिसके चलते भरी भरकम बजट में बनी पद्मावत की कमाई पर असर पड़ने की आशंका थी.

Advertisement

इसको देखते हुए पद्मावत फिल्म के निर्देशक भंसाली ने अक्षय कुमार से अपनी फिल्म की रिलीज आगे शिफ्ट करने की गुजारिश की. अक्की ने उसे मां लिया. दोनों ने एक ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की अनाउंसमेंट भी की. इस दौरान भंसाली ने ताउम्र शुक्रगुजार रहने की बात करते हुए अक्की का आभार जताया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »