बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल आंध्र प्रदेश पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर होंगे.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. उन्होंने राज्य की नई राजधानी अमरावती के विकास और उसके पर्यटन आकर्षणों में गहरी रुचि दिखाई.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, ने कहा कि वह के साथ अमरावती और राज्य पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए तैयार हैं. नायडू ने इसका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि उनके योगदान से राज्य पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
ने अमरावती में एंटरटेनमेंट एंड मीडिया सिटी की स्थापना में भी रुचि दिखाई. उन्होंने अपनी टीम के साथ प्रस्तावित परियोजना पर एक प्रेजेंटेशन भी दी.
नायडू ने अजय से कहा कि वह राज्य की राजधानी अमरावती को दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में एक बनाना चाहते हैं. उन्होंने अभिनेता को प्रस्तावित एंटरटेनमेंट एंड मीडिया सिटी के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.
IANS / पूजा बजाज