साथ में फिल्म करने को लेकर अजय देवगन और काजोल की ये है शर्त

फिल्म में साथ नजर आने के लिए तैयार हैं अजय देवगन और काजोल लेकिन रखी है ये शर्त.

Advertisement
अजय देवगन  और काजोल अजय देवगन और काजोल

पूजा बजाज

  • दिल्ली,
  • 11 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 6:39 PM IST

अजय देवगन और काजोल की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री जितनी हिट रही है उतनी ही रियल लाइफ में ये जोड़ी सक्सेफुल रही है. फैन्स इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखना चाहते हैं लेकिन लंबे अरसे से काजोल और अजय देवगन किसी भी फिल्म में साथ नजर नहीं आए हैं. अजय देवगन ने अपने हालिया इंटरव्यू में इसकी वजह भी बता दी है.

काजोल के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर अजय देवगन ने DNA को दिए गए इंटरव्यू में कहा- 'काजोल और मैं अपने करियर में अब उस पड़ाव पर पहुंच गए हैं जहां हम अब लव स्टोरी, रोमांस जैसे स्टीरियोटाइप किरदारों को अदा नहीं करना चाहते. हम एक ऐसे किरदार और फिल्म की तलाश में हैं जि‍समें हम अपनी मौजूदगी को सा‍बित कर सकें.'

Advertisement

अजय देवगन ने आगे ये भी कहा कि जब वह यंग थे तब उन्होंने हलचल, प्यार तो होना ही था, राजू चाचा जैसी कई फिल्में साथ में की. यहां तक कि कुछ साल पहले ही उन्होंने काजोल को उनकी बतौर निर्देशक फिल्म यू, मी और हम में भी डायरेक्ट किया. अजय ने कहा कि उन्हें काजोल के साथ फिल्में करना बेहद पसंद है.

अजय बोले- 'अगर काजोल से भी उनके साथ स्क्रीन शेयर को लेकर सवाल किया जाएगा तो उनका भी वही जवाब होगा जो मेरा था. क्योंकि अब रूटीन लव स्टोरी वाली स्क्रि‍प्ट्स हमारे लिए सही नहीं हैं, और वैसे भी अब हमारी शादी को दो दशक हो चुके हैं.'

अजय और काजोल ने साल 1999 में शादी रचाई थी. इस पावर कपल की एक बेटी निशा और एक बेटा युग है.

Advertisement

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म रेड के प्रमोशन में जुटे हैं. राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अजय देगवन के साथ इलियाना डिक्रूज अहम किरदार में हैं. ये फिल्म 16 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »