ऐश्वर्या, अभिषेक और सलमान का ये वीडियो हो रहा है वायरल

सलमान खान संग ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन का ये वीडियो हुआ वायरल.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2016,
  • अपडेटेड 1:48 PM IST

ऐश्वर्या राय और सलमान खान के लव शव का चैप्टर चाहे ही सालों पहले बंद हो गया हो लेकिन आज भी इस जोड़ी के बारे में कोई भी अपडेट इंडस्ट्री फैन्स के लिए ब्रेकिंग न्यूज बन जाती है. ऐश्वर्या राय और सलमान की पुरानी तस्वीरें लंबे अरसे से दर्शकों को एंटरटेन करती आई हैं, हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अभि‍षेक बच्चन नजर आ रहे हैं.

Advertisement

और अभिषेक बच्चन को साथ देखना वाकई मजेदार है. दरअसल यह वीडियो हाल फिलहाल का नहीं बल्कि साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ढाई अक्षर प्रेम का है. इस फिल्म में और अभिषेक रोमांटिक जोड़ी के तौर पर नजर आए थे और ने फिल्म में कैमियो किया था. खास बात यह थी कि इस फिल्म की कहानी के मुताबिक सलमान खान अभि‍षेक बच्चन और ऐश्वर्या को करीब लाने में मदद करते नजर आ रहे हैं. फिल्म में सलमान खान ने एक ट्रक ड्राइवर का किरदार अदा किया था. मजे की बात यह थी जब यह फिल्म बन रही थी तब सलमान और ऐश्वर्या रिलेशनशिप में थे क्योंकि उनका ब्रेकअप साल 20002 में हुआ था.

लेकिन अब जब अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या की असल जिंदगी के हमसफर बन गए हैं तो ऐसे में के साथ इन दोनों स्टार्स को साथ में देखना वाकई अनोखा अनुभव है और यही वजह है फिल्म के इस सीन के वायरल होने की.

Advertisement

देखें ये वीडियो:

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement